Haryana: हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Haryana News: हरियाणा सरकार की कैबिनेट बैठक आज चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल के मुख्य सभा कक्ष में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शुरू हो गई है। यह बैठक कई अहम फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण ...

Haryana News: हरियाणा सरकार की कैबिनेट बैठक आज चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल के मुख्य सभा कक्ष में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शुरू हो गई है। यह बैठक कई अहम फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सरकार की ओर से 20 से अधिक विषयों पर मंथन किया जा रहा है, जिनमें से कई पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

बैठक में एक हरियाणा सिविल सेवा (HCS) अधिकारी को जबरन सेवानिवृत्त करने का प्रस्ताव लाया गया है। सूत्रों के अनुसार, उक्त अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और सरकार इस मामले में ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त रुख अपना सकती है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पिछली कैबिनेट मीटिंग में दो महत्वपूर्ण एजेंडों पर निर्णय नहीं हो पाया था। आज की बैठक में उन बिंदुओं को फिर से उठाया गया है और उन पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

कैबिनेट में अगस्त माह में प्रस्तावित हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी विचार-विमर्श हो रहा है। सत्र की तिथियों, विधायी कार्यों और एजेंडों पर चर्चा की जा रही है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हो रही इस कैबिनेट मीटिंग में कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी मौजूद हैं। कैबिनेट मंत्रियों में महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर सिंह गंगवा, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, श्रुति चौधरी और आरती राव शामिल हैं।

राज्य मंत्री राजेश नागर और गौरव गौतम भी बैठक में शिरकत कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता सहित अन्य विभागों के आला अधिकारी भी बैठक में उपस्थित हैं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author