ब्रेकिंग न्यूजहरियाणा

Haryana Rain Alert: हरियाणा के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

Haryana Rain Alert: हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। अगले 4 दिनों में हरियाणा के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।

Haryana Rain Alert: हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। अगले 4 दिनों में हरियाणा के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। आज मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 9 जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है। इसका असर गुरुवार को भी देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार 9 मई को प्रदेश के 13 जिलों में 25 फीसदी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में बारिश की 25 फीसदी संभावना है।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

वहीं कल 10 मई को प्रदेश के 4 जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत बारिश के आसार है। 12 जिलों कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में 25 फीसदी बारिश के आसार है, जबकि 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

09 bwn 02 1746720215

IGNOU extends last date for January session 2026
छात्रों के लिए राहत: IGNOU ने जनवरी सत्र 2026 की अंतिम तिथि बढ़ाई ,स्नातक, पीजी और डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन जारी

Back to top button