Delhi Improper Parking: दिल्ली एयरपोर्ट पर अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का अभियान, 780 से ज्यादा चालान

Delhi Improper Parking: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 के पास अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। सोमवार को एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अभियान के तहत नियम तोड़ने वालों ...

Delhi Improper Parking: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 के पास अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। सोमवार को एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अभियान के तहत नियम तोड़ने वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में 784 चालान किए गए।

बता दें कि IGI एयरपोर्ट के सबसे व्यसततम सेक्सन में से एक टर्मिनल-1 पर रोजाना बहुत भीड़ होती है। रोजाना हजारों की संख्या में लोग टर्मिनल-1 पर उड़ानों के लिए आते -जाते हैं। इस कारण अक्सर यहां पर भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। खास तौर पर निजी टैक्सियों, कैब, ऑटोरिक्शा और निजी वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण यह जाम देखा जाता है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

ट्रैफिक पुलिस के DCP राजीव रावल ने निरीक्षण के दौरान पाया कि गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों की वजह से जाम लग गया है। अवैध पार्किंग के कारण न सिर्फ कैरिजवे पर जगह कम पड़ रही थी बल्कि पैदल आने-जाने वालों को भी परेशानी हो रही थी।

इस स्थिति को देखते हुए DCP रावल ने अन्य अधिकारियों को तुरंत भीड़भाड़ को हटाने और टर्मिनल को सुचारू यातायात बहाल करने का निर्दश दिया। इसके बाद अवैध तरीके से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा अवैध पार्किंग के लिए 784 चालान जारी किए गए। इसके बाद कैरिजवे पर यातायात सुचारू हो पाया।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author