Haryana News: अगर आप भी वाइल्ड एनिमल्स के दीवाने हो जंगल घूमने का शौक रखते हो और नेचर से प्यार करते हो तो ये खबर आपके लिए है! जंगल सफारी (Jungle Safari) का नाम सुनते ही आंखों के सामने घने जंगल शेर की दहाड़ हिरण की छलांग और पक्षियों की चहचहाहट आने लगती है।
सफारी का मतलब होता है जंगल में जानवरों को उनके नेचुरल हैबिटेट में देखना वो भी बिना किसी खतरे के एकदम सुरक्षित तरीके से।
अभी तक भारत में कुछ ही पॉपुलर जंगल सफारी (Safari Park) हैं जैसे कि मध्यप्रदेश का कान्हा और बांधवगढ़ या फिर गुजरात का गिर नेशनल पार्क। लेकिन अब हरियाणा सरकार ने एक ऐसा मास्टरप्लान बनाया है जो इंडिया को ग्लोबल लेवल पर पहचान दिला सकता है।
हरियाणा सरकार का बिग अनाउंसमेंट
हरियाणा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि अरावली रेंज में दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क (Safari Park) बनाया जाएगा। इस सफारी पार्क का एरिया सुनकर आप हैरान रह जाओगे करीब 10000 एकड़ में इसे बनाया जाएगा। ये दुनिया का सबसे बड़ा क्यूरेटेड सफारी पार्क होगा।
अब तक शारजाह (Sharjah) का सफारी पार्क सबसे बड़ा माना जाता है जो लगभग 2000 एकड़ में फैला है। लेकिन हरियाणा का ये नया सफारी पार्क उससे 5 गुना बड़ा होगा। मतलब अब इंडिया भी वर्ल्ड लेवल पर सफारी के मामले में नंबर वन बनने की तैयारी में है।
कहां बनेगा ये Safari Park?
ये मेगा प्रोजेक्ट हरियाणा के गुरुग्राम और नूंह जिलों के अरावली पर्वत क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। अरावली की ग्रीन बेल्ट पहले से ही बायोडायवर्सिटी में रिच है। इसलिए ये लोकेशन एकदम परफेक्ट मानी जा रही है।
सरकार की प्लानिंग है कि यहां एक इंटरनैशनल लेवल का टूरिस्ट डेस्टिनेशन (Tourist Spot) तैयार किया जाए जिससे न सिर्फ लोकल इकोनॉमी को बूस्ट मिलेगा बल्कि इंटरनैशनल टूरिज्म को भी प्रमोट किया जा सकेगा।
क्या होगा खास इस Jungle Safari में?
अरावली सफारी पार्क (Aravalli Safari Park) एकदम यूनिक डिजाइन वाला होगा और इसे कई ज़ोन (Zones) में डिवाइड किया जाएगा ताकि हर टाइप के विज़िटर को कुछ नया और एक्साइटिंग देखने को मिले। ये सफारी सिर्फ जानवरों को दिखाने तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि एक तरह से एजुकेशन एडवेंचर और एंटरटेनमेंट का कॉम्बिनेशन होगी।
यहाँ बनेंगे:
सरीसृप और उभयचर जोन (Reptile & Amphibian Zone) जहां सांप गिरगिट और मेढ़क जैसे जानवर होंगे
बोटैनिकल गार्डन (Botanical Garden) नेचर लवर्स के लिए खास
बड़ी बिल्लियों के चार जोन (Big Cat Zones) शेर तेंदुआ बाघ वगैरह के लिए अलग-अलग एरिया
नेचर ट्रेल और टूरिज्म जोन (Nature Trail & Tourism Zone) जहां टूरिस्ट वॉकिंग ट्रेल्स टेंट और कैंपिंग का मजा ले सकेंगे
अंडरवाटर वर्ल्ड (Underwater World) पहली बार हरियाणा में बनेगा ऐसा जोन जिसमें जलीय जीवों की झलक देखने को मिलेगी
अरावली में पहले से ही है नेचुरल खजाना
अरावली पर्वत श्रृंखला वैसे भी जैव विविधता से भरपूर मानी जाती है। हाल ही में हुए एक सर्वे के मुताबिक इस एरिया में:
180 प्रजातियों के पक्षी
15 प्रजातियों के स्थलीय जीव
29 प्रजातियों के जलजीव और सरीसृप
57 प्रजातियों की तितलियां
पाई जाती हैं। अब सोचो अगर यहां एक वर्ल्ड क्लास सफारी बना दी जाए तो वो नेचर और एनवायरनमेंट दोनों को प्रमोट करेगी और साथ में रोजगार के मौके भी पैदा करेगी।












