Haryana News: कहते हैं के जोड़ियां ऊपरवाला बनाकर भेजता है। पैदा होने से पहले ही लिख देते हैं कि आपकी जोड़ी किससे बनने वाली है। आज हम आपको ऐसी जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। अंबाला कैंट के युवक नितिन वर्मा और रोपड़ की युवती आरुषि ने समाज की प्रथाओं को तोड़ते हुए शादी की।
इस जोड़ी की खास बात ये है कि नितिन की लंबाई 3 फीट 8 इंज और आरूशि की हाइट 3 फीट 6 इंच है। नितिन और आरूषि दोनों की कहानी उन सभी के लिए प्रेरणा है जो अब भी दहेज, कद या शारीरिक बनावट को रिश्तों का पैमाना मानते हैं। नितिन की मानें तो उनके रिश्तेदार की जवर रोपड़ में आरुषि पर पड़ी थी।
जब शादी का प्रस्ताव लेकर घर पहुंचे तो परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में पता चला। बिना दहेज शादी का प्रस्ताव रखा तो यह बात आरुषि के परिवार को भी पसंद आई और दोनों परिवारों ने सादगी से शादी रचाई। अब दोनों खुश है।
4 भाई-बहनों में सबसे बड़ी है आरूषि
आरुषि 4 भाई-बहनों में सबसे बड़ी है और परिवार में एक मजबूत सहारा रही है। आरुषि ने B.A तक की पढ़ाई की है। नितिन का परिवार बहुत खुश है कि उन्हें पढ़ी लिखी बहु मिल गई।












