Hisar Airport: हरियाणा के हिसार Airport से आज शुरु होगा जहाजों का ट्रायल, इन 5 राज्यों के लिए शुरु होंगी उड़ानें

Haryana Hisar Airport: हरियाणा में हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर एलायंस एयर आज से ट्रायल शुरू करेगी। यह ट्रायल 31 मार्च तक चलेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसकी अनुमति दी है। ट्रायल के बाद हिसार से 5 राज्यों ...

Haryana Hisar Airport: हरियाणा में हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर एलायंस एयर आज से ट्रायल शुरू करेगी। यह ट्रायल 31 मार्च तक चलेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसकी अनुमति दी है।

ट्रायल के बाद हिसार से 5 राज्यों के लिए उड़ानें शुरू हो जाएंगी। पीएम नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को एयरपोर्ट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन कर सकते हैं। वे हरियाणा में आएंगे और कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

अयोध्या के लिए उड़ेगी पहली फ्लाइट

एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट श्रीराम के नाम अयोध्या जाएगी। इसके अलावा जम्मू, जयपुर, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू होंगी।
बता दें कि हिसार एयरपोर्ट का दूसरे चरण का काम पूरा हो चुका है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

यहां इंटरनेशनल स्तर का 10 हजार फीट का रनवे तैयार है। ट्रायल लेने वाली एलायंस एयर यहां रनवे की क्षमता जांचेंगी। यहां पर 503 करोड़ रुपए की लागत से बड़ा पैसेंजर टर्मिनल तैयार किया जा रहा है।

नाइट लैंडिंग के लिए कैट-टू लाइट्स लगाई गई हैं। हालांकि, लैंडिंग इंस्ट्रूमेंट सिस्टम अभी लगाया जाना बाकी है। एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों की मानें तो एलायंस एयर की टीम अगर देरी से पहुंचती है तो एक दिन बाद ट्रायल शुरू होगा।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

About the Author