Haryana News: हरियाणा में बिजली बिल नहीं भरने वालों की खैर नहीं, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

हरियाणा के जींद में बिजली बिल नहीं जमा करने वालों की खैर नहीं है। बिजली निगम की जींद जिले की जुलाना सब डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। निगम के 9391 उपभोक्ताओं पर 90 करोड़ 28 लाख ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

हरियाणा के जींद में बिजली बिल नहीं जमा करने वालों की खैर नहीं है। बिजली निगम की जींद जिले की जुलाना सब डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। निगम के 9391 उपभोक्ताओं पर 90 करोड़ 28 लाख रुपए बकाया है। निगम ने सभी बकायादारों को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

जुलाना सब डिवीजन के उपमंडल अधिकारी अशोक कुमार ने सोमवार को एरिया इंचार्जों की बैठक ली। बैठक में सब डिवीजन के गांवों में बकाया राशि की समीक्षा की गई।

रेवाड़ी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 2500 रुपये की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
रेवाड़ी में ACB टीम का ट्रैप: रिश्वत लेते सहकारी समिति का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

बकाया राशि जमा करना अनिवार्य

अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता न तो समय पर बिल जमा कर रहे हैं और न ही सरकार की अंत्योदय फैमिली योजना का लाभ ले रहे हैं। उपमंडल अधिकारी ने चेतावनी दी है कि तीन दिन में बिल नहीं भरने वाले उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बकाया राशि जमा करना अनिवार्य है।

स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट: 18 नवंबर को पोर्टल लॉन्च और लाल डोरा मालिकाना हक को लेकर रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा की बैठक।
स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट : 18 नवंबर को लॉन्च होगा पोर्टल, देखें डीसी ने क्या निर्देश दिए

दोबारा कनेक्शन जोड़ने पर केस

वहीं कनेक्शन कटने के बाद अगर कोई बिजली चोरी करता पाया गया, तो उस पर केस दर्ज किया जाएगा। ये मामले बिजली एवं सिंचाई थाने को भेजे जाएंगे। निगम का कहना है कि उपभोक्ता समय पर बिल जमा करें। इससे उन्हें बिजली की बेहतर सुविधा दी जा सकेगी। बकाया वसूली के लिए निगम अब सख्त कार्रवाई करने जा रहा है।

रेवाड़ी साइबर ठगी मामले में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी साइबर ठगी: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगे थे 3.50 लाख रुपये, उत्तराखंड से आरोपी गिरफ्तार

About the Author

Related Articles