Haryana News: हरियाणा ACB का बड़ा एक्शन, पूर्व सरपंच को रिश्वत लेते रंगें हाथों किया गिरफ्तार

ए.सी.बी. हिसार की टीम द्वारा आरोपी शमशेर सिंह पूर्व सरपंच गांव बैजलपुर, जिला हिसार को 10,000/-रू. (दस हजार रू.) नकद बतौर रिश्वत राशी लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने ए.सी.बी. हिसार को दी गई अपनी शिकायत में ...

ए.सी.बी. हिसार की टीम द्वारा आरोपी शमशेर सिंह पूर्व सरपंच गांव बैजलपुर, जिला हिसार को 10,000/-रू. (दस हजार रू.) नकद बतौर रिश्वत राशी लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने ए.सी.बी. हिसार को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके व उसकी पत्नी व दो भतीजो व एक अन्य के विरूद्ध मुकदमा न. 54/2025, थाना भूना जिला फतेहाबाद में दर्ज है। इस मुकदमा के तफतीशी अधिकारी द्वारा उसको व उसकी पत्नी को गिरफतार कर अदालत में पेश किया जा चुका है।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

वह व उसकी पत्नी अभी माननीय अदालत से बेल पर है। उपरोक्त मुकदमा से उसके भतीजो के नाम निकलवाने के लिये शमशेर सिंह, पूर्व सरपंच, गांव बैजलपुर उससे मुकदमा के अनुसंधान अधिकारी व एस.एच.ओ. के नाम से 10,000/रू. बतौर रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायतकर्ता उपरोक्त की शिकायत पर ए.सी.बी. हिसार की टीम द्वारा दिनंाक 17.3.2025 को कार्यवाही करते हुये आरोपी शमशेर सिंह, पूर्व सरपंच उपरोक्त को शिकायतकर्ता से 10,000/-रू. बतौर रिश्वत राशी सहित रंगे हाथो गांव बैजलपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी शमशेर सिंह उपरोक्त के विरूद्व थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में अभियोग दर्ज किया गया है।। यह पूरी कार्यवाही गवाहो के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है तथा इस कार्यवाही में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन किया गया है।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author

Related Articles