AC कोच में मुफ्त बैठ गई पुलिस वाले की पत्नी, TTE ने मांगा टिकट तो कर दिया ऐसा काम

रोजाना लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। लेकिन कई यात्री ऐसे भी होते हैं जो बिना टिकट के ही ट्रेन में सफर करने की सोचते हैं। लेकिन रेलवे को हर साल ऐसे यात्रियों की वजह से काफी नुकसान झेलना ...

Google
GOOGLE PROFILE Follow us on Google
Follow ›

रोजाना लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। लेकिन कई यात्री ऐसे भी होते हैं जो बिना टिकट के ही ट्रेन में सफर करने की सोचते हैं। लेकिन रेलवे को हर साल ऐसे यात्रियों की वजह से काफी नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में अब ट्रेन में सख्ती से चेकिंग की जाने लगी है। लेकिन कोटा में एक पुलिस कांस्टेबल को वर्दी की गर्मी दिखाकर पत्नी को सेकंड ऐसी में फ्री सफर करवाना महंगा पड़ गया।

कांस्टेबल की पहचान GRP नई दिल्ली के कांस्टेबल MK मीणा के तौर पर हुई। वो अपनी पत्नी के साथ सेकंड एसी में ट्रेवल कर रहा कांस्टेबल के पास तो टिकट थे लेकिन उसकी पत्नी बिना टिकट सफर कर रही थी।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

जब TTE ने उसका टिकट मांगा तो पुलिस कांस्टेबल ने वर्दी का रौब दिखाया। ट्रेन के अंदर टीटीई और कांस्टेबल के बीच बहस हुई जिससे कोच के अंदर गहमागहमी का माहौल बन गया।

बिना टिकट चढ़ाया बीवी को
घटना 10 मार्च की है। ट्रेन नंबर 20452 नई दिल्ली-सोगरिया ट्रेन में यह घटना हुई। टीटीई ने जब कांस्टेबल से टिकट मांगा तो वो टीटीई से बहस करने लगा। अपने परिवार और वर्दी की धौंस दिखाने लगा। इसपर टीटीई ने भी अपनी पहुंच का ब्यौरा देना शुरू कर दिया। आखिरकार टीटीई ने कॉन्स्टेबल की पत्नी का चालान काटा और उसे स्लीपर में भेज दिया।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

कर दी शिकायत
ट्रेन स्टाफ ने कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत दी है। कोटा रेल मंडल के सीनियर DCM सौरभ जैन ने बताया कि मामले की जांच के बाद नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। टीटीई राकेश कुमार ने महिला का 530 रुपए का चालान काटा है। साथ ही जब उसने इस घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, तब कॉन्स्टेबल ने उसे धमकाया। ऐसे में अब कॉन्स्टेबल के खिलाफ सबूत मिलते ही एक्शन लेने की तैयारी है।

rewari 2
रेवाड़ी शहर में दर्दनाक सड़क हादसा , बस के नीचे आने से महिला की मौत !

About the Author