Hisar Airport: हरियाणा के लोगों की बल्ले-बल्ले, अप्रैल से शुरू होगा हिसार एयरपोर्ट, इस हफ्ते मिल सकता है लाइसेंस

Hisar Airport: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खबरों की मानें, तो प्रदेश का अपना पहला एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के जेवर एयरपोर्ट से पहले शुरू किया जा सकता है। दोनों ही प्रदेश की सरकारें अपने-अपने एयरपोर्ट को लेकर ...

Hisar Airport: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खबरों की मानें, तो प्रदेश का अपना पहला एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के जेवर एयरपोर्ट से पहले शुरू किया जा सकता है। दोनों ही प्रदेश की सरकारें अपने-अपने एयरपोर्ट को लेकर एक्टिव हैं। कहा जा रहा है कि सैनी सरकार चाहती है कि नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से पहले हिसार का एयरपोर्ट शुरू हो जाए। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के जेवर एयरपोर्ट से 17 अप्रैल से फ्लाइट शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। अब इसी को लेकर हरियाणा सरकार के एविएशन मंत्रालय ने भी मॉनिटरिंग तेज कर दी है। खबरों की मानें, तो डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की ओर से हिसार एयरपोर्ट की एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में जमा करवा दी है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

हिसार से अप्रैल में शुरू हो सकती है फ्लाइट

कहा जा रहा है कि इस रिपोर्ट को 27 फरवरी को जमा करवाया गया है। इसके साथ ही लाइसेंस प्रक्रिया के लिए प्रदेश की सरकार लगातार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी की AAI के संपर्क में बनी हुई है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इसी हफ्ते हिसार एयरपोर्ट (Hisar Airport) को लाईसेंस मिल सकता है। इसके बाद हरियाणा सरकार अप्रैल के पहले या दूसरे हफ्ते में ही फ्लाइट शुरू कर सकती है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

हिसार से 5 जगहों के लिए शुरू होगी उड़ान

खबरों की मानें, तो जेवर एयरपोर्ट से पहले हिसार के एयरपोर्ट को लाइसेंस मिल सकता है। जेवर एयरपोर्ट से जहां 7 जगहों के लिए उड़ान शुरू होंगी। वहीं, हिसार एयरपोर्ट से 5 जगहों के लिए उड़ान शुरू हो सकती है। हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या, जम्मू, जयपुर, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट्स शुरू होंगी।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author