हरियाणा में गुरु-शिष्य कौशल सम्मान योजना शुरू करेगी सैनी सरकार, 200 करोड़ खर्च कर 75 हजार युवाओं को बनाएगी हुनरमंद

हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी है। नायब सरकार प्रदेश में ‘गुरु-शिष्य कौशल सम्मान योजना’ की शुरुआत करने जा रही है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम मनोहर लाल ने करीब डेढ़ साल पहले इस योजना को शुरू करने का ...

हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी है। नायब सरकार प्रदेश में ‘गुरु-शिष्य कौशल सम्मान योजना’ की शुरुआत करने जा रही है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम मनोहर लाल ने करीब डेढ़ साल पहले इस योजना को शुरू करने का ऐलान किया था। लेकिन, इसकी शुरुआत नहीं हो पाई थी। अब इस योजना के लिए प्रदेश सरकार के बजट में प्रावधान किया जाएगा।

खबरों की मानें, तो इस योजना की शुरुआत के तौर पर करीब 200 सौ करोड़ रुपये खर्च किए जा सकते हैं। इस योजना के तहत भगवान विश्वकर्मा के नाम पर बने देश के पहले पलवल में बने कौशल विश्वविद्यालय दूधला के साथ मिलकर 75 हजार युवाओं को कुशल बनाने का काम किया जाएगा।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

पहले चरण में 25 हजार युवाओं को बनाया जाएगा कुशल

खबरों की मानें, पहले चरण में 25 हजार युवाओं को कुशल बनाने की हरियाणा सरकार की योजना है। कहा जा रहा है कि हरियाणा के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने चंडीगढ़ में विभागीय अधिकारियों को गुरु-शिष्य कौशल सम्मान योजना का खाका नये सिरे से तैयार करने के आदेश दिए है। ताकि, साल 2025-26 के बजट में इसके क्रियान्वयन के लिए धन का प्रविधान हो सके।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश के हर जिले में बनेंगे स्किल सेंटर

खबरों की मानें, तो प्रदेश के हर जिले में ITI में स्किल सेंटर और पांच जिलों में यूथ हास्टलों का निर्माण कराए जाने की योजना भी तैयार की जा चुकी है। गौरव गौतम ने इसके लिए भी अधिकारियों को पूरा प्रस्ताव बनाने के आदेश दिए।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author

Related Articles