Rewari News: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में रेवाड़ी पुलिस जहां अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने में कामयाबी हासिल कर है। वहीं समाज की मुख्य धारा में चलते हुए श्रमदान का महत्व भी बता रही है। इसी श्रमदान अभियान को आगे बढाते हुए जिला पुलिस के जवानों ने बढ़ चढ़ कर भाग लेकर पुलिस लाइन परिसर की सफाई की।
इसके अलावा थाना/चौकियों में भी सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सभी प्रभारियों व कर्मचारियों ने तन-मन से भाग लिया और श्रमदान के महत्व को समझा। इस सफाई अभियान में महिला पुलिस कर्मचारियों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया। मैदान व पार्क के अलावा पुलिस लाईन, थाना/चौकी में कूड़े कचरे को इकट्ठा किया गया।
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता ने श्रमदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हम सभी को अपने आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। श्रमदान स्वेच्छा से जुड़ा हुआ कार्य है जिसमें सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को तन मन से भाग लेना चाहिए ।
जिस वातावरण में आप रहते हैं उसका सीधा असर हमारी मानसिक व शारीरिक स्थिति पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है । अतः प्रत्येक दिन सबसे पहले अपने आस पास की सफाई करें । श्रमदान की गतिविधियाँ लोगों को स्वच्छ वातावरण में रहने के लिए प्रेरित करती हैं । श्रमदान प्रत्येक नागरिक के मन में सरलता, विचारों की जटिलता से मुक्ति और स्वच्छता तथा हरित पर्यावरण के महत्व को विकसित करता है।
श्रमदान में समाज सेवा, वृक्षारोपण और अपने आस-पास के वातावरण की सफाई भी शामिल है । श्रमदान विकास और विकास के लिए प्रयासरत कई लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा समय-समय पर इस तरह के अभियान आगे भी जारी रखे जाएंगे।








