जल्द शुरू होगा रेवाड़ी के नए बस स्टैंड का निर्माण , 65 करोड़ का बजट मंजूर

लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार रेवाड़ी के नए बस स्टैंड के लिए 65 करोड़ रूपए का बजट सरकार ने जारी कर दिया है. अब उम्मीद है कि जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद नए बस स्टैंड का निर्माण शुरू ...

Google
GOOGLE PROFILE Follow us on Google
Follow ›

लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार रेवाड़ी के नए बस स्टैंड के लिए 65 करोड़ रूपए का बजट सरकार ने जारी कर दिया है. अब उम्मीद है कि जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद नए बस स्टैंड का निर्माण शुरू किया जायें. रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा है कि रेवाड़ी बस स्टैंड के निर्माण के लिए 65 करोड़ 32 लाख और धारूहेड़ा के बस स्टैंड के लिए 12 करोड़ 85 लाख रूपए का बजट आवंटित  किया गया है.

बता दें कि रेवाड़ी शहर के प्रजापति चौक पर 20 एकड़ जमीन पर नए बस स्टैंड का निर्माण होना है. जिसमें 17 एकड़ में बस स्टैंड और वर्कशॉप बनेगी, जब 3 एकड़ जमीन पर इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाये जाने का प्रावधान किया गया है.

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

 

साथ ही आपको बता दें कि दिल्ली –जयपुर हाइवे स्थित धारूहेड़ा औद्योगिक क़स्बा के बस स्टैंड के लिए 12 करोड़ 85 लाख रूपए का बजट आवंटित किया है.

वहीँ कोसली बस स्टैंड का नए तरीके से निर्माण के लिए पहले पुरानी बिल्डिंग तोड़ी जानी है. जिसके लिए 11 लाख 35 हजार रूपए जारी किये जा चुके है.  जिसके बाद कोसली के नए बस स्टैंड की ड्राइंग बनकर चड़ीगढ़ मुख्यालय भेजी जायेगी.

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

जबकि दिल्ली –जयपुर हाइवे पर स्थित बावल के नए बस स्टैंड को बनाए काफी वक्त बीत चुका है. बावजूद इसके बसें बस स्टैंड नहीं जाती. रोडवेज जीएम के कहना है कि बनीपुर चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए बसें अंदर नहीं जाती, लेकिन कम से कम एक साइड की बसें बस स्टैंड में जायें इसके लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाईं जायेगी.

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !
About the Author