बावल में तेजधार हथियार से युवक की हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

रेवाड़ी के बावल इलाके में हुई युवक की हत्या के मामले में आरोपी युवक अजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि अजय ने होली की रात को अपने साथी युवक नंदी की तेजधार हथियार से हत्या ...

रेवाड़ी के बावल इलाके में हुई युवक की हत्या के मामले में आरोपी युवक अजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि अजय ने होली की रात को अपने साथी युवक नंदी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस शव कब्जे में लेकर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जिसके बाद अब आरोपी अजय को बावल के ओढ़ी कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी नरेंद्र सांगवान ने बताया कि शराब के नशे में आरोपी ने अपने साथी युवक की हत्या की थी। इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

बता दें कि यूपी के बांदा जिले का रहने वाला 22 वर्षीय नंदी कि बावल के गाँव रसियावास स्थित ईंट भट्टे पर काम करता था। पास के ही दूसरे भट्टे पर आरोपी अजय भी काम करता था। होली वाले दिन अजय शराब के नशे में नंदी के पास आया था। जिसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई , फिर अजय ने तेजधार हथियार से नंदी की गला रेतकर हत्या कर दी।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author