हरियाणा सब्जी मंडी व्यापारियों की हड़ताल कल से

हरियाणा सब्जी मंडी आढ़ती ( Haryana sabji mandi hadtal ) यूनियन ने कल यानि दस फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। जबतक आढ़तियों की मांग नहीं मानी जाती है तबतक सब्जी मंडी व्यापारी हड़ताल पर ...

हरियाणा सब्जी मंडी आढ़ती ( Haryana sabji mandi hadtal ) यूनियन ने कल यानि दस फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। जबतक आढ़तियों की मांग नहीं मानी जाती है तबतक सब्जी मंडी व्यापारी हड़ताल पर रहेंगे। हरियाणा के अलग-अलग शहरों की सब्जियों मंडियों के साथ रेवाड़ी की मंडी में भी हड़ताल रहेगी।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

व्यापारियों की मांग है कि सरकार दो प्रतिशत मार्किट फीस को खत्म करने और एडवांस मार्किट फीस लेने के नियम को भी बंद करें। व्यपारियों ने कहा कि सरकार ने कोरोना काल में दो फीसदी मार्किट फीस का नियम लागू किया था। उस समय कहा गया था कि ये नियम बाद में बंद कर दिया जायेगा।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

जिसके बाद अब सरकार एडवांस फीस जमा कराने का नियम लेकर आई गई। जिसमें हर साल दस प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का भी प्रावधान कर दिया गया है। इसलिए सरकार जबतक उनकी मांग को नहीं मानती है। तब तक हरियाणा में सब्जी मंडी आढ़ती हड़ताल पर रहेंगे।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

बता दें कि दिसंबर 2023 में सब्जी मंडी व्यपारियों ने एक दिन की हड़ताल करके सरकार को चेतावनी दी थी कि सरकार मांग मान लें वरना व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। लेकिन सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी और अब व्यापारी कल से हड़ताल पर जा रहे है। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या व्यापारियों के साथ सरकार से वार्ता होने के बाद सहमति बनती है या नहीं और हड़ताल कितने लंबी खींचेगी।

About the Author