Rewari Police : क्रेन ऑपरेटर मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, सहकर्मी गिरफ़्तार

Rewari Police: रेवाड़ी के धारुहेड़ा इलाके में क्रेन ऑपरेटर मर्डर केस में रेवाड़ी पुलिस ने खुलासा करते हुये मृतक के सहकर्मी को गिरफ़्तार किया है। डीएसपी संजीव बल्हारा ने बताया कि सीआईए-2 धारूहेड़ा के इंचार्ज निरीक्षक सतेन्द्र कुमार की टीम ...

Rewari Police: रेवाड़ी के धारुहेड़ा इलाके में क्रेन ऑपरेटर मर्डर केस में रेवाड़ी पुलिस ने खुलासा करते हुये मृतक के सहकर्मी को गिरफ़्तार किया है। डीएसपी संजीव बल्हारा ने बताया कि सीआईए-2 धारूहेड़ा के इंचार्ज निरीक्षक सतेन्द्र कुमार की टीम यूपी के जिला फतेहपुर के गांव नया पुरवा हाल किरायेदार नारायण विहार आकेडा, (धारूहेड़ा) निवासी मनोज कुमार को गिरफ़्तार किया है।

 

शव के पास पड़ा मिला था टूटा हुआ मोबाइल फोन

rewari police crime news

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के धारुहेड़ा इलाके के गाँव गुर्जर घटाल की कर्ण कुंज कॉलोनी के पास खेतों में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। जिसके सिर व चेहरे पर पत्थर से चोट मारकर हत्या की हुई है। सूचना के बाद धारूहेड़ा सेक्टर -6 पुलिस मौके पर पहुँची। जहां शव के पास एक टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

हत्या की वारदात का पता लगाने के लिए मौके पर सीन-ऑफ-क्राइम, एफ.एस.एल. व फिन्गरप्रिट की टीमों को बुलवाकर निरिक्षण कराया गया। आसपास इलाके में पता किया गया तो पता चला कि मरने वाला व्यक्ति यूपी के जिला आजमगढ़ के गांव मेहमौनी हाल किरायेदार कर्ण कुंज कॉलोनी निवासी अमित है। जो एक कंपनी में क्रेन ऑपरेटर की नौकरी करता था।

सहकर्मी मनोज को किया गिरफ्तार

इस मामले में धारुहेड़ा सेक्टर छह पुलिस थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जिसके बाद जाँच के दौरान पुलिस को मृतक के सहकर्मी पर शक हुआ। शक के आधार पर पूछताछ की गई तो आरोपी मनोज कुमार ने हत्या की वारदात की पूरी कहानी पुलिस के सामने बयां कर दी।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

 

क्रेन चलाने को लेकर हुआ था झगड़ा

पुलिस पूछताछ में आरोपी मनोज कुमार ने बताया की वह भी मृतक अमित के साथ राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी उत्तम स्ट्रिप कंपनी में बतौर क्रेन ऑपरेटर काम करता था। शुक्रवार को कंपनी में काम करते समय उसकी मृतक अमित के साथ क्रेन पर ड्यूटी को लेकर कहा सुनी हो गई थी। जो रात को ड्यूटी करने के बाद अपने कमरे पर आते समय उसने अमित को शराब पिलाई और फिर पत्थर से चोट मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author