रेवाड़ी में दिखा Tiger , हरियाणा और राजस्थान वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद

रेवाड़ी जिले के धारुहेड़ा इलाके में Tiger दिखाई देने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। ताजा जानकारी के मुताबिक निखरी गाँव के आसपास Tiger दिखाई दिया है। सूचना पाकर राजस्थान और हरियाणा वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। ...

Google
GOOGLE PROFILE Follow us on Google
Follow ›

रेवाड़ी जिले के धारुहेड़ा इलाके में Tiger दिखाई देने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। ताजा जानकारी के मुताबिक निखरी गाँव के आसपास Tiger दिखाई दिया है। सूचना पाकर राजस्थान और हरियाणा वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।

 

ये तस्वीर भटसाना गाँव के आसपास की है। जहाँ दोनों राज्यों के वन विभाग की टीम और ग्रामीण मौजूद है। यहाँ ग्रामीणों को Tiger दिखाई दिया तो प्रशासन को सूचना दी गई। Rewari DC राहुल हुड्डा ने कहा कि टाइगर दिखाई देने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें और अफवाह पर ध्यान ना दें।

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

 

बता दें कि एक दिन पहले राजस्थान के एक गाँव के खेत में काम कर रहे एक किसान को टाइगर ने जख्मी कर दिया था। यहाँ लोक एकत्रित हुये तो टाइगर भाग गया। तब से आज दूसरे दिन अलग –अलग इलाकों में Tiger दिखाई दिया है। लेकिन टीम टाइगर को काबू नहीं कर पा रही है। राजस्थान से सटे हरियाणा के इलाके में भी टाईगर दिखाई दिया तो रेवाड़ी जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप कुछ फेक वीडियो शेयर की जा रही है। जिसमें एक वीडियो तो करीबन 5 साल पुरानी है। इसलिए विश्वसनीय सोर्स के माध्यम से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें। हकीकत ये है कि अभीतक टाइगर का कोई वीडियो सामने नहीं आया है। हालाँकि टाइगर दिखाई जरूर दिया गया है। इसलिए धारुहेड़ा के आसपास के इलाके के लोग विशेष सावधानी बरते और प्रशासन की एडवायजरी का पालन करें।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !
About the Author