Link pan with aadhaar: 30 जून से पहले आधार कार्ड से पैन को कराए लिंक, जानें आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं

Link pan with aadhaar: यदि आपने अभी तक पेन व आधार कार्ड को लिंक नहीं कराया है तो जल्द से जल्द लिंक करा लें। सरकार की ओर से पेन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख 1000 ...

Link pan with aadhaar: यदि आपने अभी तक पेन व आधार कार्ड को लिंक नहीं कराया है तो जल्द से जल्द लिंक करा लें। सरकार की ओर से पेन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख 1000 रुपए विलंब शुल्क के साथ 30 जून, 2023 निर्धारित की हुई है।

पैन को आधार से लिंक न करने पर पेंडिंग रिटर्न हो जाएगा होल्ड

Link pan with aadhaar

यदि कोई व्यक्ति पैन को आधार से लिंक (Link pan with aadhaar) करना भूल जाता है तो पेंडिंग रिटर्न होल्ड हो जाएगा और वो व्यक्ति अपनी आईटीआर भी फाइल नहीं कर पाएगा। समय रहते पैन को आधार से लिंक करना सुनिश्चित करें। अंतिम तिथि का इंतजार न करें।

Link pan with aadhaar

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

निष्क्रिय पेन कार्ड का प्रयोग करने पर होगी कार्रवाई

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई व्यक्ति अंतिम तिथि तक अपने पैन कार्ड में आधार कार्ड लिंक (Link pan with aadhaar) नहीं करवाता है तो उनका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। साथ ही ऐसे पेन कार्ड का प्रयोग करने पर सरकार की तरफ से कार्रवाई भी की जा सकती है। यदि आप अपने पैन कार्ड को अपने आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं करते है तो आपको बैंक से लेनदेन करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जानें आपका पैन कार्ड आपके आधार कार्ड से लिंक है या नहीं

आपका पैन कार्ड आपके आधार कार्ड से लिंक (Link pan with aadhaar) है या नहीं इसे ऑनलाइन तरीके से जाना जा सकता है। इसके लिए बस कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करके लिंक स्टेटस को जाना जा सकता है।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

1. आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल incometax.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर लिंक आधार स्टेटस का विकल्प चुनें।
3. लिंक आधार स्टेटस विकल्प को चुनने के बाद पैन और आधार नंबर डालें, जिसके बाद एक पॉप-अप संदेश दिखाई देगा।
4. यदि आधार और पैन लिंक हैं, तो संदेश आएगा- आपका पैन पहले से ही दिए गए आधार से जुड़ा हुआ है। अगर नहीं तो एक मैसेज आएगा- पैन आधार से लिंक नहीं है।
5. इसके बाद आधार को पैन से जोडऩे के लिए लिंक आधार पर क्लिक करें, जिसके बाद मैसेज आएगा आधार-पैन लिंकिंग अनुरोध सत्यापन के लिए यूआईडीएआई को भेज दिया गया है।
6. लिंक आधार स्टेटस पर क्लिक करके बाद में स्थिति की जांच करें।

 

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author