Grain Market: रेवाड़ी अनाज मंडी गेट पर पुलिस और किसान नेताओं के बीच धक्कामुक्की

Grain Market: बता दें कि किसानों को सरकार ने कहा था कि 15 मई तक सरसों कि सरकारी खरीद की जायेगी। लेकिन 30 अप्रैल को ही सरसों की सरकारी खरीद बंद कर दी गई थी। जिस दिन खरीद प्रक्रिया बंद ...

Google
GOOGLE PROFILE Follow us on Google
Follow ›

Grain Market: बता दें कि किसानों को सरकार ने कहा था कि 15 मई तक सरसों कि सरकारी खरीद की जायेगी। लेकिन 30 अप्रैल को ही सरसों की सरकारी खरीद बंद कर दी गई थी। जिस दिन खरीद प्रक्रिया बंद की गई थी। उस वक्त भी किसानों ने रोड़ जाम करके विरोध दर्ज कराया था। जिसके बाद एक दिन सरसों की खरीद करके खरीद प्रक्रिया बंद कर दी गई ।

किसान यूनियन का धरना

Grain Market

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने जिला प्रशासन के मार्फत सरकार को ज्ञापन सौंपकर माँग भी की थी की कम से कम 15 मई तक तो सरसों की खरीद प्रक्रिया की जाएँ। लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद आज किसान यूनियन के लोग रेवाड़ी अनाज मंडी (Grain Market) गेट पर धरना देने के लिए पहुँच गए।

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

यहाँ किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये मंडी गेट (Grain Market) पर ताला भी लगा दी। इस दौरान गेट को खुलवाने के लिए पुलिस और किसानों के बीच ढक्कमुक्की भी गो गई। थोड़ी देर बाद डीएसपी और एसडीएस मौके पर पहुँचे और किसानों को शांत कराया गया। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है।

किसानों की मांग MSP पर खरीदी जाए सरसों

किसान नेता समय सिंह ने कहा कि हमारे इलाके का नेतृत्व कमजोर है तभी इस इलाके के किसान ओने-पोने भाव में सरसों बेचने को मजबूर है। किसानों ने कहा कि उनकी एक ही माँग है कि किसानों की सरसों MSP पर खरीदी जाएँ।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

वहीं एसडीएम ने कहा कि खरीद करनी है या नहीं ये उच्च अधिकारी तय करते है। उन्होने किसानों का ज्ञापन ले लिया है। जिसे आगे भेज दिया जाएगा।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author