ACB: रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में 15000 रुपये रिश्वत लेते डॉक्टर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गिरफ्तार

ACB:  हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रेवाड़ी के सिविल अस्पताल में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को विकलांगता प्रतिशत बढ़ाने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आउटसोर्स नीति के तहत चपरासी के ...

ACB:  हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रेवाड़ी के सिविल अस्पताल में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को विकलांगता प्रतिशत बढ़ाने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आउटसोर्स नीति के तहत चपरासी के पद पर कार्यरत आरोपी चिकित्सा अधिकारी के नाम से रिश्वत की मांग कर रहा था। एसीबी द्वारा चिकित्सा अधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज

acb

ACB के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डॉक्टर साहिल यादव, चिकित्सा अधिकारी और राहुल, चपरासी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को जिला रेवाड़ी निवासी अमित कुमार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

विकलांगता प्रतिशत बढ़ाने की एवज में मांगी रिश्वत 

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता ने ACB से संपर्क कर दी शिकायत में आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल रेवाड़ी में चपरासी के पद पर तैनात राहुल उसकी माता की विकलांगता प्रतिशत को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने के एवज में 20,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। आरोपी द्वारा चिकित्सा अधिकारी की ओर से रिश्वत की मांग की जा रही है और इसके एवज में 5000 रुपये पहले ही ले चुका था।

आरोपी चपरासी रंगे हाथों गिरफ्तार

शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने रेड करते हुए आरोपी चपरासी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बाद में टीम ने चिकित्सा अधिकारी को भी गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ एसीबी थाना गुरुग्राम में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही थी।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author