Rewari Grain Market: व्यापारी बोले भय का मौहोल न बनाए सरकार, स्टॉक चैक करने पहुँची थी टीम, पूर्व मंत्री ने सरकार पर साधा निशाना

Rewari Grain Market: रेवाड़ी की अनाज मंडी (Rewari Grain Market) में व्यापारियों में उस वक्त रोष फैल गया जब हरियाणा कृषि मार्किटिंग बोर्ड की टीम अचानक व्यापारियों का स्टॉक चैक करने पहुँच गई। व्यापारियों ने कहा कि चैकिंग का तरीका ...

Rewari Grain Market: रेवाड़ी की अनाज मंडी (Rewari Grain Market) में व्यापारियों में उस वक्त रोष फैल गया जब हरियाणा कृषि मार्किटिंग बोर्ड की टीम अचानक व्यापारियों का स्टॉक चैक करने पहुँच गई। व्यापारियों ने कहा कि चैकिंग का तरीका गलत है। वो रिकॉर्ड चैक कराने के लिए तैयार है लेकिन सरकार व्यापारियों में भय का माहौल ना बनाएँ।

पूर्व मंत्री कप्तान अजय यादव पहुंचे कृषि मार्किटिंग बोर्ड के कार्यालय

Rewari Grain Market

व्यापारियों के रोष की खबर सुनकर पूर्व मंत्री कप्तान अजय यादव भी अनाज मंडी (Rewari Grain Market) स्थित कृषि मार्किटिंग बोर्ड के कार्यालय पहुँच गए। जहां पूर्व मंत्री कप्तान अजय यादव ने कृषि मंत्री पर तंज़ कसते हुये सरकार पर निशाना साधा। कप्तान अजय यादव ने कहा कि कृषि मंत्री को ज्ञान नहीं है। किसान बारिश से फसल खराब होने और व्यापारी काम कम होने से पहले ही परेशान है। ऊपर से उनपर भय का मौहोल बनाया जा रहा है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

दो व्यापारियों को नोटिस जारी

इस मामले में अधिकारियों ने मीडिया से कोई बात नहीं की। व्यापारियों के रोष के बाद अधिकारियों की टीम वहाँ से चली गई। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों की टीम मार्किट फीस (Rewari Grain Market) में गड़बड़ी की शिकायतों पर आढ़तियों का स्टॉक चैक करने पहुंची थी और दो व्यापारियों को नोटिस भी दिया गया। लेकिन थोड़ी देर में ही व्यापारी एकत्रित हो गए। जिन्होने टीम के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author