स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में दवा होने के बावजूद कई डॉक्टर प्राइवेट कैमिस्ट की दवाइयाँ लिख रहे है, ऐसे डॉक्टर्स पर कार्रवाई की जायेगी, उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में दवा होने के बावजूद डॉक्टर अगर बाहर की दवा लिख रहे है तो उनकी नियत में खोट है !
बता दें कि आज कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव ने को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में अमृत फार्मेसी का उद्घाटन किया। आज के ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से प्रदेशवासियों को 16 अमृत फार्मेसी की सौगात दी है।स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि केंद्र सरकार की जन औषधि योजना आमजन के लिए एक अच्छी पहल है। इसके माध्यम से मरीजों को बाजार की तुलना में कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध होंगी।
- नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में अमृत फार्मेसी का किया उद्घाटन,
- जन औषधि केंद्रों पर मरीजों को कम कीमत पर दवाइयां होंगी उपलब्ध : मंत्री आरती सिंह राव
- -कहा, सरकारी अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध होने के बावजूद बाहर की दवाइयां लिखने वाले डॉक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई !
बता दें कि डॉक्टर और दवा कम्पनियों के बीच एक सांठ-गाँठ का खेल चलता है, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी इस पुरे नेक्सस को तोड़ने के लिए काम कर रही है, उन्होंने क्या कहा वो सुनिए !
#ArtiSinghRao #RewariUpdate #HealthMinister #BreakingNews #AmritPharmacy












