रेवाड़ी में गली में खड़े ट्रैक्टर की बैटरी उड़ा ले गया चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

रेवाड़ी (11 नवंबर ) जिले में चोरी की वारदातों पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। ताजा मामला रेवाड़ी के कालका गांव का है, जहां देर रात एक शातिर चोर ने गली में खड़े ट्रैक्टर को अपना निशाना बनाया और ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

रेवाड़ी (11 नवंबर ) जिले में चोरी की वारदातों पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। ताजा मामला रेवाड़ी के कालका गांव का है, जहां देर रात एक शातिर चोर ने गली में खड़े ट्रैक्टर को अपना निशाना बनाया और उसकी बैटरी चोरी कर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

क्या है पूरा मामला?

रेवाड़ी में ट्रेक्टर से बैटरी चोरी

जानकारी के अनुसार, कालका गांव निवासी सतीश कुमार ने रोज की तरह अपना ट्रैक्टर घर के बाहर गली में खड़ा किया था। देर रात सुनसान गली का फायदा उठाते हुए एक अज्ञात चोर वहां पहुंचा और बड़ी सफाई से ट्रैक्टर में लगी बैटरी निकालकर रफूचक्कर हो गया।

सुबह ट्रैक्टर देखा तो उड़े होश

चोरी की भनक रात में किसी को नहीं लगी। सुबह जब सतीश कुमार ने अपना ट्रैक्टर संभाला, तो देखा कि उसमें से बैटरी गायब है। इसके बाद जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो उसमें एक संदिग्ध युवक बैटरी ले जाता हुआ साफ नजर आया। हालांकि, अंधेरा होने और चेहरा ढका होने के कारण अभी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।

National-Press-Day
लोकतंत्र की मजबूती और जनसेवा में मीडिया की भूमिका अहम, निष्पक्ष व तथ्यपरक पत्रकारिता समय की जरूरत: डीसी व एसपी

वीडियो :   https://www.facebook.com/share/r/1D4V7uz7wN/

साथियों के शामिल होने की आशंका ग्रामीणों और पीड़ित को आशंका है कि इस वारदात को अंजाम देने में अकेला युवक नहीं, बल्कि उसके साथ अन्य साथी भी आसपास रेकी कर रहे होंगे। फिलहाल, ट्रैक्टर मालिक सतीश कुमार ने पुलिस को मामले की  शिकायत दे दी है ।

 

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

सतर्क रहें !

गौरतलब है कि सर्दी का मौसम शुरू होते ही कोहरे और सुनसान रातों का फायदा उठाकर चोर गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों और वाहन मालिकों को अपने वाहनों और घरों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार
About the Author