बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

रेवाड़ी के जितेन्द्र हत्या काण्ड में रेवाड़ी पुलिस ने खुलासा करते हुए प्रवीण ठेकेदार और उसके भतीजे अमन को गिरफ्तार किया है, पुलिस जाँच में सामने आया है कि जितेन्द्र और प्रवीण दोनों बचपन के दोस्त थे, दोनों का एक ...

रेवाड़ी के जितेन्द्र हत्या काण्ड में रेवाड़ी पुलिस ने खुलासा करते हुए प्रवीण ठेकेदार और उसके भतीजे अमन को गिरफ्तार किया है, पुलिस जाँच में सामने आया है कि जितेन्द्र और प्रवीण दोनों बचपन के दोस्त थे, दोनों का एक दुसरे के घर आना –जाना था, प्रवीण शक था कि जितेन्द्र के उसके पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध है. जिसके चलते उसने अपने भतीजे के साथ मिलकर वारदात को अंजाम  दिया.

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

जितेन्द्र प्रवीण बचपन के दोस्त थे,  लेकिन ये दोस्ती प्रवीण के लिए तब दुश्मनी में बदल गई, जब उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी और दोस्त में अवैध संबंध है.  बता दें कि 7 सितम्बर को पुलिस को करनावास से भाडावासाथ जाने वाले रस्ते पर जितेन्द्र का शव पड़ा हुआ मिला था, जिसके सिर में रॉड पर कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था,

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

इस घटना का एक फुटेज में सामने आया था, जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति के सिर पर पीछे से वार किया जा रहा है, ASP दीपिका अग्रवाल ने बताया कि प्रवीण जितेन्द्र को शराब पीने के बहाने साथ ले गया और फिर अपने भतीजे के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया .  फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि और गहनता से पूछताछ की जा सकें.

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author