NEFT Payment Scam: फर्जी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन दिखाकर ₹50 हजार का सामान लेकर भागा आरोपी गिरफ्तार

NEFT Payment Scam: चौकी गोकल गेट पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर दुकान से हजारों रुपये का बिजली का सामान ठगने के मामले में एक आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए ...

NEFT Payment Scam: चौकी गोकल गेट पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर दुकान से हजारों रुपये का बिजली का सामान ठगने के मामले में एक आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी जिला सुल्तानपुर के गांव मलवा पहाड़पुर हाल आबाद जिला गाजियाबाद के प्रताप विहार निवासी सौरव के रूप में हुई है।

 

घटना का विवरण

NEFT Payment Scam: Accused arrested for fleeing with goods worth ₹50,000 after showing a fake online transaction.

जांचकर्ता ने बताया कि मोहल्ला खासापुरा रेवाड़ी निवासी आयुष ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था की उसने रेलवे रोड, रेवाड़ी पर ‘हरियाणा इलेक्ट्रिक’ के नाम से बिजली के सामान की दुकान खोल रखी है। गत 1 जून को एक व्यक्ति उनकी दुकान पर बिजली का सामान खरीदने आया था। उसने दुकान से 6.0 mm के 2 बंडल वायर, 2.5 mm का 1 बंडल वायर और 4.0 mm के 4 बंडल वायर खरीदे, जिनका GST सहित कुल बिल ₹49,902/- बना था।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

ठगी का तरीका

सामान लेने के बाद आरोपी ने दुकानदार को NEFT के माध्यम से भुगतान करने का नाटक किया। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी दुकानदार आयुष के खाते में पैसे जमा नहीं हुए, तो उसने ग्राहक को रुकने और भुगतान की पुष्टि होने तक इंतजार करने को कहा।

आरोपी लगभग एक घंटे तक दुकान पर बैठा रहा, लेकिन जैसे ही दुकान पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ी, वह दुकानदार को बिना बताए और बिना पैसे चुकाए बिजली का सामान लेकर चुपके से फरार हो गया।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

पुलिस कार्रवाई

दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिले कि इस वारदात में आरोपी सौरव संलिप्त है। जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त  आरोपी सौरव को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
रेवाड़ी पुलिस की अपील:

“सभी व्यापारी भाई डिजिटल भुगतान स्वीकार करते समय सतर्क रहें। जब तक आपके अधिकृत बैंक/SMS से पैसे जमा (Credit) होने की पुष्टि न हो जाए, तब तक सामान न सौंपें।”

About the Author