FASTag रिचार्ज स्कैम से रहें सावधान, फर्जी लिंक और KYC के नाम पर हो रही साइबर ठगी

FASTag:  पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस की ओर से आमजन को जागरूक करते हुए FASTag रिचार्ज स्कैम को लेकर विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हाल ही में FASTag रिचार्ज व एनुअल पास ...

FASTag:  पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस की ओर से आमजन को जागरूक करते हुए FASTag रिचार्ज स्कैम को लेकर विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हाल ही में FASTag रिचार्ज व एनुअल पास के नाम पर साइबर ठगी के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें ठग लोगों को सस्ते रिचार्ज, ऑफर या कैशबैक का लालच देकर फर्जी लिंक भेजते हैं।

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराधी खुद को बैंक, NHAI या अधिकृत एजेंसी का कर्मचारी बताकर कॉल करते हैं और FASTag अपडेट या KYC के नाम पर यूजर से उसकी गोपनीय जानकारी जैसे OTP, बैंक डिटेल, कार्ड नंबर आदि प्राप्त कर लेते हैं। जानकारी मिलते ही ठग पीड़ित के बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं। कई बार फर्जी वेबसाइट या ऐप के माध्यम से भी लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता है।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि अनजान लिंक पर क्लिक करना या किसी भी व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग जानकारी साझा करना अत्यंत जोखिम भरा है। केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही FASTag रिचार्ज करना सुरक्षित होता है।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

 

 

* रेवाड़ी पुलिस द्वारा आमजन के लिए जारी मुख्य सावधानियां:*

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.

FASTag रिचार्ज केवल अधिकृत बैंक ऐप या NHAI की आधिकारिक वेबसाइट से ही करें। किसी भी अनजान लिंक, SMS या WhatsApp मैसेज पर क्लिक न करें। कॉल पर कभी भी OTP, CVV, ATM पिन या बैंक डिटेल साझा न करें। “सस्ता रिचार्ज” या “कैशबैक ऑफर” के झांसे में न आएं। गूगल सर्च में दिखने वाले फर्जी कस्टमर केयर नंबरों से सावधान रहें। मोबाइल व बैंकिंग ऐप्स को हमेशा अपडेट रखें।

 

* इन संकेतों को पहचान कर तुरंत सतर्क हो जाएं:*

FASTag बंद होने या KYC अपडेट के नाम पर अचानक कॉल या मैसेज आना, अनजान लिंक पर क्लिक करने के बाद बैंक खाते से पैसे कटना, फर्जी वेबसाइट का असामान्य दिखना या URL संदिग्ध होना, बार-बार OTP या बैंक डिटेल मांगना, तो हो जाए सतर्क।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को इस प्रकार की साइबर ठगी का संदेह हो या वह इसका शिकार हो जाए, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं। साथ ही नजदीकी थाना या साइबर थाना में भी सूचना दें।

 

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने अपील की है कि आमजन किसी भी प्रकार के लालच या जल्दबाजी में आकर अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें। सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

About the Author

Related Articles