Rewari News: रेवाड़ी की कोसली सीआईए टीम ने भैंस चोरी करने वाले एक ऐसे गिरोह के 3 सदस्यों को काबू किया है, जो रात के अंधरे में किसानों की भैंस चोरी करने की वारदातों को अंजाम देता था। ऐसी ही एक घटना आरोपियों ने रोहड़ाई में की थी, जिस मामले में पुलिस ने 12 जुलाई को केस दर्ज कर जाँच शुरू की।
जाँच के दौरान पुलिस महेंद्रगढ़ निवासी राजू बंजारा व जयपुर निवासी गोपी उर्फ़ पांडू बंजारा तक जा पहुंची, 28 जुलाई को गिरफ्तार कर आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया । जिसके बाद इस गिरोह क तीसरे मुख्य साथी मोहम्मद सलमान (निवासी बुलंदशहर, यू.पी.) को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोहम्मद सलमान गांवों में फर्जी भैंस व्यापारी बनकर घर-घर जाता था, जबकि राजू बंजारा और गोपी बंजारा गांवों में लहसुन बेचने के बहाने घूमते थे। ये आरोपी दिन में रेकी के बाद रात को वारदात को अंजाम देते थे, अभीतक की की पूछताछ में आरोपियों से 6 वारदातों का खुलासा हुआ है, जिसमें 4 वारदात रेवाड़ी , एक महेंद्रगढ़ और एक चरखी दादरी की है, चोरी की गई भैंसों को आरोपी यूपी के पशु में मेले में बेच देते थे.
पुलिस ने लोगों से ज्यादा सतर्क रहने की अपील की गई. ताकि समय रहते ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सकें.








