Rewari News: मंत्री रणबीर गंगवा बोले- विपक्ष के नेता को संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए

Rewari News:  हरियाणा सरकार के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के हितों को सर्वोपरि मानते हुए नीट पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किए जाने तथा ...

Rewari News:  हरियाणा सरकार के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के हितों को सर्वोपरि मानते हुए नीट पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने इस मामले में केवल युवाओं को गुमराह करने काम किया है।

 

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

मंत्री रणबीर गंगवा जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद स्थानीय मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में विपक्ष के नेता के पद पर आसीन होते हुए अपने पद की गरिमा नहीं रख पाए। उन्हें दिल्ली के अति सुरक्षा वाले एरिया में प्रदर्शन नहीं करना चाहिए था। सरकार ने संसद में कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष को इस विषय पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया, लेकिन विपक्ष ने इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।

 

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा राज्य विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 में भारत जब विकसित राष्ट होगा, तब हरियाणा विकसित राज्य के तौर पर नजर आएगा।  विकास की दृष्टि से सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ें, उद्योग आदि सभी क्षेत्रों में ठोस कार्यक्रम लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि सीवरेज लाइनों की सफाई के लिए सरकार सुपर सकर मशीनें खरीद रही है। फिलहाल 6 सुपर सकर मशीन काम कर रही हैं।

 

इस अवसर पर उनके साथ रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली के विधायक अनिल यादव, बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, नगर परिषद चेयरमैन विनीता पीपल, पीपीपी के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला, भाजपा के जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल आदि मौजूद रहे।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author