Bawal News: जलियावास की राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला हुई माध्यमिक स्तर पर अपग्रेड

Bawal News:  हरियाणा सरकार द्वारा गांव जलियावास के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला को माध्यमिक स्तर पर अपग्रेड कर दिया गया है। ग्रामीणों ने लंबित मांग के पूरा होने पर बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार का आभार व्यक्त किया ...

Bawal News:  हरियाणा सरकार द्वारा गांव जलियावास के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला को माध्यमिक स्तर पर अपग्रेड कर दिया गया है। ग्रामीणों ने लंबित मांग के पूरा होने पर बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार का आभार व्यक्त किया है।
विधायक डा. कृष्ण कुमार ने बताया कि पिछले दिनों जब वह गांव जलियावास गए थे तो ग्रामीणों ने राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला को माध्यमिक स्तर तक करने की मांग उठाई थी। उनकी इस जायज मांग को उनके द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखने के साथ-साथ विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट किया।
विधायक ने बताया कि आज देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बावल में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन और हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। बावल के विकास कार्यों में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विधायक ने बताया कि सरकार अंत्योदय की भावना से पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दृष्टिगत जनहितैषी कार्य कर रही है। सरकार द्वारा शिक्षा, खेल, परिवहन व स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में नए उपकरण, आधुनिक तकनीक व बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिनकी सुविधाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है।
विधायक ने सुनी आमजन की समस्याएं
विधायक डा. कृष्ण कुमार ने रेवाड़ी स्थित अपने कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही निवारण करवाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनते हुए निवारण करवाया जाए।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के निवारण के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। आमजन समाधान शिविर में भी अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें रख सकते हैं। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !
About the Author