Operation Muskaan: रेवाड़ी पुलिस का सराहनीय काम, लावारिस मिली 3 साल की बच्ची को परिवार से मिलाया

Operation Muskaan: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए थाना कोसली पुलिस ने गांव झाल बस स्टैंड पर लावारिस हालत में घूम रही 3 साल की एक नाबालिग बच्ची के परिजनों की तलाश ...

Operation Muskaan: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए थाना कोसली पुलिस ने गांव झाल बस स्टैंड पर लावारिस हालत में घूम रही 3 साल की एक नाबालिग बच्ची के परिजनों की तलाश करके सकुशल उनके हवाले किया। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

 

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

प्रबंधक थाना कोसली निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया की बुधवार को दोपहर समय करीब 2 बजे ERV 573 को गांव झाल बस स्टैंड पर एक 3 साल की बच्ची के लावारिस हालत में घूमने की सूचना मिली थी। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए ERV 573 ने बच्ची को बरामद कर बच्ची से उसके परिवार के बारे में पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता पाई।

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

बच्ची को थाना कोसली लाया गया और पीएसआई विकास के नेतृत्व में एक टीम का गठन करके आसपास के इलाके में बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की गई। पता चला कि बच्ची कोसली सब्जी मंडी में एक किराये के मकान में रहने वाली है। जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया तो बच्ची के पिता विनोद कुमार ने बताया की सुबह समय करीब 11 बजे उनकी बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी।

जिसकी उन्होंने अपने तोर पर काफी तलाश की थी। जो बच्ची के परिजनों ने पुलिस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम का धन्यवाद किया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

About the Author

Related Articles