Rewari News: गणना प्रपत्र नहीं भरने वाले मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हट सकते हैं, DC अभिषेक मीणा के निर्देश

Rewari News: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रेवाड़ी अभिषेक मीणा ने जिला के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों नामत: 72-बावल (अजा), 73-कोसली तथा 74-रेवाड़ी के सभी 792 मतदान केन्द्रों पर नियुक्त सभी बीएलओ को निर्देश दिए है कि वे अपने-अपने मतदान ...

Rewari News: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रेवाड़ी अभिषेक मीणा ने जिला के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों नामत: 72-बावल (अजा), 73-कोसली तथा 74-रेवाड़ी के सभी 792 मतदान केन्द्रों पर नियुक्त सभी बीएलओ को निर्देश दिए है कि वे अपने-अपने मतदान केंद्र पर बीएलओ व बीएलए-2 व मतदान केन्द्र के मौजिज मतदाताओं के साथ इस सप्ताह में बैठक का आयोजन करें।

जिसमें एसआईआर के दौरान अब तक हुए कार्य की प्रगति रिपोर्ट बताएंगे तथा अनुपस्थित, स्थानान्तरित, मृतक, डबल वोट (ए.एस.डी.डी.) वाले मतदाताओं की सूची भी पढक़र सुनाएंगे तथा उस पर चर्चा करेंगे और कही कोई मतदाता गलती से ए.एस.डी.डी. की सूची में मार्क तो नहीं हुए है। यदि ऐसा है तो उसकी जानकारी दे ताकि उसे समय रहते ठीक किया जा सके।

Rewari Voter List Update 2026: July 14 is the deadline; failure to fill out the enumeration form could result in your name being removed from the voter list.
Rewari Voter List Update 2026: 14 जुलाई आखिरी तारीख, गणना प्रपत्र नहीं भरा तो वोटर लिस्ट से हट सकता है नाम

इसके अतिरिक्त जिन मतदाताओं द्वारा अपना गणना प्रपत्र भरकर नहीं दिया है या भरने से इन्कार कर दिया है उनके बारे में भी जानकारी देंगे तथा बीएलए-2 व मौजिज व्यक्ति ऐसे मतदाताओं को अपने गणना प्रपत्र भरकर व उस पर एक वर्तमान में खिचवाया हुआ रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो लगाकर तुरन्त अपने बीएलओ के पास जमा करवाये। क्योंकि ऐसा नहीं करने पर उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिये जायेगे और ऐसे मतदाताओं को बाद में परेशानी का सामना करना पडेगा।

डीसी ने बताया कि इस सम्बन्ध में जिला के सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों द्वारा अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नियुक्त बीएलए-1 की बैठक की जा चुकी है, जिसमें उन्हें अपने अपने दल के बीएलए-2 को निर्देश देने के लिए कहा गया है कि उनके क्षेत्र के बीएलओ का बैठक के आयोजन बारे अवगत करवाए तदानुसार बैठक में उपस्थित होकर एस.आर.आर. की प्रगति रिपोर्ट देखे व ए.एस.डी.डी. की लिस्ट भी देखे।

Rewari Cyber Fraud: Two more accused arrested in ₹93 lakh fraud case; total of 7 apprehended.
Rewari Cyber Fraud: 93 लाख की ठगी मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, कुल 7 आरोपी दबोचे

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला में स्थित सभी राजनीतिक दलों से भी अनुरोध किया कि वे अपने अपने दल के नियुक्त बीएलए-1 के माध्यम से बीएलए-2 को निर्देश देवे कि इस सप्ताह बीएलओ के साथ होने वाली बैठक में उपस्थित होकर एस.आई.आर. की प्रगति रिपोर्ट देखे व ए.एस.डी.डी. की लिस्ट भी देखे। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं ने अभी तक गणना प्रपत्र जमा नहीं करवाया है उन्हें एसआईआर की महत्तवता के बारे समझाते हुए अनुरोध करे कि वे अपने गणना प्रपत्र तुरन्त बीएलओ के पास जमा करवाये।

Rewari News: 70-year-old woman falls while alighting from bus; negligence case registered against Roadways driver.
Rewari News: बस से उतरते समय 70 वर्षीय महिला गिरी, रोडवेज चालक पर लापरवाही का केस दर्ज
About the Author