Rewari police encounter: बखापुर फायरिंग केस में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Rewari police encounter: थाना कसौला पुलिस ने गांव बखापुर में एक युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव बोलनी निवासी ...

Rewari police encounter: थाना कसौला पुलिस ने गांव बखापुर में एक युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव बोलनी निवासी प्रवीन उर्फ भोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

क्या था पूरा मामला?

जांचकर्ता ने बताया की गांव बखापुर निवासी भागमल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि गत 26 जून की रात समय करीब 9 बजे वह अपने छोटे बेटे रतिराम के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश गांव बोलनी निवासी मोहन सोनी, प्रवीन उर्फ भोलू व राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव जौखास निवासी गोविन्द उर्फ झम्मन उनके घर के बाहर आए।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

 

आरोपी गोविन्द उर्फ झम्मन ने हाथ में लिए अवैध हथियार से रतिराम को जान से मारने की नियत से सीधे फायर कर दिए। रतिराम ने सूझबूझ दिखाते हुए झुककर अपनी जान बचाई और कमरे की तरफ भागा, जिसके बाद आरोपियों ने दो और सीधे फायर किए। परिवार के सदस्यों द्वारा शोर मचाने पर तीनो आरोपी भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मुठभेड़

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

इस वारदात पर तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना कसौला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ *हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) व आर्म्स एक्ट* के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 

गत 9 जुलाई की रात को सीआईए धारूहेड़ा की टीम ने एक साहसिक कार्रवाई करते हुए गांव राबड़का (राजस्थान) से जडथल की ओर साबी रेलवे पुलिया के नीचे कच्चे रास्ते पर मुठभेड़ के दौरान दो मुख्य आरोपियों *मोहन सोनी* और *गोविन्द उर्फ झम्मन* को काबू किया था। इन दोनों आरोपियों को पुलिस जल्द ही अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गहनता से पूछताछ करेगी।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

तीसरा आरोपी भी सलाखों के पीछे

इसी कड़ी में आगे कार्रवाई करते हुए थाना कसौला पुलिस ने शनिवार को इस वारदात में शामिल तीसरे आरोपी *प्रवीन उर्फ भोलू* को भी धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रेवाड़ी पुलिस कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी।

About the Author

Related Articles