NEET-UG Exam Alert: रेवाड़ी के 12 केंद्रों पर परीक्षा, ये सामान ले गए तो नहीं मिलेगी एंट्री

NEET-UG Exam Alert: रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा ने कहा है कि रविवार, 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को सुरक्षित एवं शांत वातावरण में संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया ...

NEET-UG Exam Alert: रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा ने कहा है कि रविवार, 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को सुरक्षित एवं शांत वातावरण में संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ आईटीबीपी के जवान भी परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में 21 जून को होने जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा(नीट) सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम
जिला में 12 परीक्षा केंद्रों पर 3937 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
डीसी ने बताया कि जिला में आयोजित होने वाली नीट-यूजी परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर  3937 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि जिला रेवाड़ी में राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी, राजकीय (बाल) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, पीएम श्री राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रेवाड़ी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोकलगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहारनवास, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा, राजकीय पॉलिटेक्निक लिसाना रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूढ़पुर, पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना में नीट परीक्षा आयोजित होगी।
परीक्षा केंद्र में इन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध
डीसी ने बताया कि बैंक से परीक्षा केंद्र तक प्रश्न-पत्र सीलबंद बॉक्स में पहुंचाए जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर आदि लगा दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश किए जाने के बाद हर एक परीक्षार्थी की बायोमैट्रिक हाजिरी लगवाई जाएगी और उसकी तलाशी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 11 बजे शुरू होगा और दोपहर 01.30 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे।
परीक्षा का समय 2 बजे से 5.15 तक रहेगा। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही ज्योमेट्री बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, राइटिंग पैड, स्केल और इरेजर जैसी वस्तुएं भी ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा वॉलेट, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी या किसी भी प्रकार के धातु के आभूषण पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान
About the Author