Rewari News: 19 जून को धारूहेड़ा में PM Viksit Bharat Rozgar Yojana सम्मेलन का लाइव प्रसारण, लक्ष्मण यादव होंगे मुख्य अतिथि

Rewari News:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को 19 जून को शाम 5 बजे दिल्ली विज्ञान भवन से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के लाभार्थियों के सम्मेलन को संबोधित किए जाने के कार्यक्रम का धारूहेड़ा हीरो मोटोकॉर्प कंपनी में सीधा ...

Rewari News:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को 19 जून को शाम 5 बजे दिल्ली विज्ञान भवन से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के लाभार्थियों के सम्मेलन को संबोधित किए जाने के कार्यक्रम का धारूहेड़ा हीरो मोटोकॉर्प कंपनी में सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय आयुक्त प्रमोद सिंह ने गुरुवार को PWD रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगस्त, 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना का पहला सम्मेलन 19 जून शुक्रवार को दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

हरियाणा में दस स्थानों पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा, जिनमें धारूहेड़ा भी शामिल है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि का आवंटन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत किसी भी उपक्रम में जुड़े नए कर्मचारियों और रोजगार देने वाले उद्यमियों को यह राशि दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत रोजगार देने वाले को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से कर्मचारी के वेतन अनुसार प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में बताते हुए प्रमोद सिंह ने कहा कि किसी फैक्ट्री या व्यापारिक उद्यम में 50 से कर्मचारी हैं तो उसे कम से कम दो श्रमिक और रखने होंगे, जिनके वेतन के आधार पर उद्यमी को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी प्रकार 50 से अधिक कहीं मजदूर काम कर रहे हैं तो नियोक्ता को 5 मजदूर और रखने होंगे।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

श्रमिक को भविष्य निधि में नियोक्ता की ओर से 12 प्रतिशत अंशदान मिलता है और 12 प्रतिशत उसके वेतन में से जमा होता है। इस राशि पर 8 प्रतिशत से अधिक ब्याज भी दिया जाता है। कर्मचारी  कभी भी पीएफ फंड से राशि को ऑनलाइन निकाल सकता है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य श्रमिकों की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाना है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author