गौरक्षा दल व पुलिस टीम पर जानलेवा हमला (Deadly attack) करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि राजीव नगर निवासी गौरव ने अपनी शिकायत में बताया था कि 28/29-09-2020 की रात को मैं व मेरे गौरक्षा दल के साथी कैम्पर बोलेरो लेकर रेवाड़ी कोर्ट के पास मौजूद थे कि राजीव चौक के पास खाली जगह ...

जांचकर्ता ने बताया कि राजीव नगर निवासी गौरव ने अपनी शिकायत में बताया था कि 28/29-09-2020 की रात को मैं व मेरे गौरक्षा दल के साथी कैम्पर बोलेरो लेकर रेवाड़ी कोर्ट के पास मौजूद थे कि राजीव चौक के पास खाली जगह से गौ तस्कर एक पिकअप बोलेरो मे गायों को पिकअप मे डाल रहे थे। हमने मना किया तो उन्होने हमारे उपर पत्थर मारना शुरु कर दिया और पिकअप को बावल रोड़ की तरफ भगा लिया।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

जब हम पिकअप का पीछा कर रहे थे तभी उन्होने बिठवाना गाँव के पास हमारे ऊपर पत्थर मारे व हमे जान से मारने की नियत से हमारे ऊपर गोलियां चलाई जिसमे हम बाल-बाल बच गए। सूचना के बाद माडल टाउन थाना एसएचओ स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और गौ-तस्करों का पीछा शुरू किया। गाँव कोनसीवास के अन्दर पिकअप को घुसा दी, जो गाँव के अन्दर गलियो मे जाने के बाद खाली जगह मे पिकअप को पीछे करके गाड़ी को बार बार टक्कर मारी व पिकअप गाड़ी को भगा लिया। पीछे बैठे आरोपियों ने पुलिस को जानलेवा हमला (Deadly attack) कर दिया।  जिसके बाद  फिर गोलियां चलाते हुये आरोपी पिकअप गाड़ी से उतर कर भाग गए थे।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

उसी समय एक आरोपी को मौके पर काबू कर लिया जिसका नामपता पुछने पर जुना निवासी फिरोजपुर नमक बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट व गो-तस्करी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिसपर आगामी कार्यवाही करते हुए सी.आई.ए धारुहेड़ा पुलिस ने आरोपी प्रवीन निवासी फिरोजपुर नमक जिला नूंह को गिरफ्तार कर लिया।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author