पैदल पथ पुल के निर्माण के चलते रेवाड़ी Circular road का ट्रेफिक किया डाइवर्ट  

दो मार्च तक ट्रेफिक डाइवर्ट रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल और ट्रोमा सेंटर के बीच फुट ओवरब्रिज के निर्माण के चलते शहर के सरकुलर रोड़ ( circular road ) के ट्रेफिक को झज्जर चौक और जैन स्कूल के पास से डाइवर्ट ...

दो मार्च तक ट्रेफिक डाइवर्ट

rewari circular road

रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल और ट्रोमा सेंटर के बीच फुट ओवरब्रिज के निर्माण के चलते शहर के सरकुलर रोड़ ( circular road ) के ट्रेफिक को झज्जर चौक और जैन स्कूल के पास से डाइवर्ट किया गया है. जिला प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि आमजन की सुविधा के लिए बनाये जा रहे फुट ओवरब्रिज के निर्माण के चलते ट्रेफिक दो मार्च सुबह 5 बजे तक डाइवर्ट किया गाया है.

इस जगह से ट्रेफिक को किया डाइवर्ट

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते प्रशासन की ओर से Circular road पर झज्जर चौक से लेकर नसिया जी चौक के बीच आवाजाही बंद कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों व आमजन की सुविधा के लिए रूट डायवर्ट वाले स्थानों पर संकेत बोर्ड लगाने के साथ-साथ फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्यक्षेत्र के दोनों छोरों पर एक-एक संकेतक व मार्गदर्शक की ड्यूटी लगाई गई है ताकि वाहन चालकों व आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि वे एफओबी निर्माण अवधि के दौरान जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें ताकि फुट ओवर ब्रिज के निर्माण में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो और एफओबी निर्धारित समय अवधि में बनकर तैयार किया जा सके।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author