रेवाड़ी: ढाबा पर फायरिंग करने का एक आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी : जांचकर्ता ने बताया कि गांव रानौली निवासी नीरू उर्फ नरवीर पुत्र विजयसिंह ने बताया था कि उसके भाई राजेश ने गांव झाबुआ की एक लड़की से प्रेम विवाह किया है। जो उनके घर पर ही रह रही है। ...

रेवाड़ी : जांचकर्ता ने बताया कि गांव रानौली निवासी नीरू उर्फ नरवीर पुत्र विजयसिंह ने बताया था कि उसके भाई राजेश ने गांव झाबुआ की एक लड़की से प्रेम विवाह किया है। जो उनके घर पर ही रह रही है। उसने बताया कि दिनांक 04-02-2023 को समय करीब शाम 3:50 पर उसके भाई जयबीर के होटल के नजदीक पावटी बांध पर मोटरसाईकिल पर 3 व्यक्ति आए  थे जिनमें एक का नाम राहुल उर्फ कातिल गांव झाबुआ था। जिसने पिस्टल ले रखा था। जो उसके भाई को गालियां देकर गया।

उसका भाई जयबीर सरसों के खेत में भाग गया तब उसको इस बारे में पता चला तो वह भी होटल पर गया। समय करीब शाम 6:30 बजे 5 नौजवान लड़के मोटरसाईकिल पर आए जिनमें एक का नाम राहुल उर्फ कातिल गांव झाबुआ ने मोटसाईकिल से नीचे उतर कर गोली चलाई तथा उसके पूछने पर उसने चार-पांच राउंड और फायर किए।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

फायर करने के बाद वह मोटरसाईकिल लेकर वहां से भाग गए। बावल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। सी.आई.ए धारूहेड़ा ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी राहुल उर्फ कातिल उर्फ रोडला को गिरफ्तार कर लिया।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author