खुशखबरी: खिलाड़ियों को खेल उपलब्धियों के आधार पर मिल रही छात्रवृत्ति, 2 फरवरी से आवेदन पत्र आमंत्रित

आजादी अमृत महोत्सव के तहत वर्ष 2022 (खेल उपलब्धि 1 अप्रैल 2022 से 31 दिसंबर 2022 के आधार पर अनुसूचित जाति व सामान्य जाति के जो खिलाड़ी छात्र/छात्रा हैं, के लिए छात्रवृति प्रदान करने हेतु 2 फरवरी से आवेदन पत्र ...

आजादी अमृत महोत्सव के तहत वर्ष 2022 (खेल उपलब्धि 1 अप्रैल 2022 से 31 दिसंबर 2022 के आधार पर अनुसूचित जाति व सामान्य जाति के जो खिलाड़ी छात्र/छात्रा हैं, के लिए छात्रवृति प्रदान करने हेतु 2 फरवरी से आवेदन पत्र आमंत्रित शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन के लिए अनुसूचित जाति के खिलाड़ियों  के परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रूपए व सामान्य जाति के लिए वार्षिक आय 1.80 लाख रूपए से कम होनी चाहिए, वही खिलाड़ी छात्रवृति के पात्र होगें।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

ऐसे करें आवेदन

sports jpg

आवेदन पत्र का नमूना विभाग की वेबसाईट haryanasports.gov.in/     पर उपलब्ध है। निर्धारित आवेदन पत्र खिलाड़ी द्वारा साफ  तथा सुन्दर लिखाई में भरने उपरान्त उसके साथ खिलाड़ी की उपलब्धियों  की सत्यापित छाया प्रति, सत्यापित खिलाड़ी का खाता नम्बर जो कि बैंक द्वारा सत्यापित किया हो, आधार नंबर, पैन नंबर, खिलाड़ी का रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र की प्रति, परिवार पहचान पत्र की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अति आवश्यक हैं।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author