रेवाड़ी जिले के सभी बैंकों व एटीएम पर जिलाधीश ने लगाई धारा 144

रेवाड़ी जिलाधीश ने अपने आदेशों में सभी बैंकों को बैंक व एटीएम बूथ पर हाई रेज्युलेशन सीसीटीवी कैमरा के साथ विभिन्न एंगल के माध्यम से ई-सर्विलांस की सुविधा, हिडन कैमरा लगाने, ई-अलार्म सिस्टम, क्विक रिस्पॉन्स टीम, ट्रेनड सिक्योरिटी गार्ड जो ...

रेवाड़ी जिलाधीश ने अपने आदेशों में सभी बैंकों को बैंक व एटीएम बूथ पर हाई रेज्युलेशन सीसीटीवी कैमरा के साथ विभिन्न एंगल के माध्यम से ई-सर्विलांस की सुविधा, हिडन कैमरा लगाने, ई-अलार्म सिस्टम, क्विक रिस्पॉन्स टीम, ट्रेनड सिक्योरिटी गार्ड जो हथियार चलाने में दक्ष हो लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपने आदेशों में कहा है कि बैंक व एटीएम बूथ पर सुरक्षा के दृष्टिगत सभी गेट, विंडो व अन्य प्रवेश द्वार पूरी तरह मजबूत होने चाहिए।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

उन्होंने कहा कि बैंक भवन की समय-समय पर मरम्मत करवाई जाए ताकि चोर बैंक की दीवारों को तोड़ न सके। जिला रेवाड़ी में विभिन्न बैंकों को अपने-अपने एटीएम बूथों पर सीसीटीवी कैमरा व सुरक्षा गार्ड लगाने हेतू समय-समय पर निर्देश दिये जाते रहे है। बैंकों को चाहिए कि वे इन आदेशों की पालना करना सुनिश्चित करें। जिलाधीश ने संबंधित एसडीएम, उप पुलिस अधीक्षक व संबंधित एसएचओ को इन आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author