एसडीएम बावल ने शीतकालीन अवकाश के मद्देनजर किया स्कूलों का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

हरियाणा सरकार ने शीत लहर व भीषण सर्दी के कारण राज्य के सभी स्कूलों (सरकारी तथा प्राइवेट) में 21 जनवरी, 2023 तक बढ़ाए गए शीतकालीन अवकाश के मद्देनजर एसडीएम बावल एवं अध्यक्ष उपमंडल विजिलेंस कमेटी संजीव कुमार ने सोमवार को ...

हरियाणा सरकार ने शीत लहर व भीषण सर्दी के कारण राज्य के सभी स्कूलों (सरकारी तथा प्राइवेट) में 21 जनवरी, 2023 तक बढ़ाए गए शीतकालीन अवकाश के मद्देनजर एसडीएम बावल एवं अध्यक्ष उपमंडल विजिलेंस कमेटी संजीव कुमार ने सोमवार को उपमंडल बावल के दिल्ली पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धरचाना, सीआर इंटरनेशनल स्कूल तिहाड़ा, एसके हाई स्कूल पनवाड़, ज्ञानदीप विद्या मंदिर दुल्हेड़ा खुर्द और विमल हृदय कोनवेंट स्कूल दुल्हेड़ा कलां का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान उपरोक्त स्कूलों में कक्षा 10वीं व 12वीं के अलावा अन्य कक्षाओं के विद्यार्थी भी उपस्थित पाए गए।

एसडीएम संजीव कुमार ने सभी स्कूल संचालकों को केवल 10वीं व 12वीं की कक्षाएं प्रातः10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक लगाने के सख्त निर्देश देते हुए बाकी कक्षाओं के लिए स्कूल 22 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए। उन्होंने अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को घर भेजने के निर्देश देते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी बावल को निर्देश दिये कि वे स्वयं फील्ड में जाकर प्रतिदिन स्कूलों को निरीक्षण करें और यदि कोई स्कूल खुला पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

एसडीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते विद्यालयों में 21 जनवरी तक घोषित किए गए शीतकालीन अवकाश के मद्देनजर जिला के सभी निजी व राजकीय विद्यालय 22 जनवरी (रविवार) तक बंद रहेंगे। सभी विद्यालय सरकार के इन आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि कोई भी स्कूल सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी प्राइवेट व सरकारी विद्यालय इन आदेशों की दृढ़ता से पालना करना सुनिश्चित करें।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author