कोसली विधायक ने गांव सीहा, डहीना व गोठड़ा को दी करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सर्वप्रथम 74.46 लाख रुपये की लागत से गांव सीहा से बुड़ौली सड़क मार्ग का उद्घाटन किया, वहीं डहीना से करीरा गांव तक 1 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क परियोजना की आधारशिला ...

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सर्वप्रथम 74.46 लाख रुपये की लागत से गांव सीहा से बुड़ौली सड़क मार्ग का उद्घाटन किया, वहीं डहीना से करीरा गांव तक 1 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क परियोजना की आधारशिला रखी। इसके अलावा 34 लाख रुपये से बनने जा रही गांव गोठड़ा से नांगल तक सड़क मार्ग का शिलान्यास भी किया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से कोसली विधायक का फूलमालाओं, पगड़ी एवं स्मृति चिह्न के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कोसली विधायक लक्षमण सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में ग्रामीण विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। विकास का रास्ता भी सड़कों से ही होकर गुजरता है, इसलिए सरकार का सड़कों के निर्माण पर विशेष रूप से फोकस है। उन्होंने कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में अग्रणीय स्थान पर लाने में वह कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

विधानसभा में हर बड़े मुद्दे को उठाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री से लगातार मुलाकात कर क्षेत्र की मांगों को क्रमबद्ध तरीके से पूरा कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री भी इस क्षेत्र पर पूरा मेहरबान हैं और उनकी हर मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब हर कोसली विधानसभा क्षेत्र विकसित क्षेत्र में गिना जाने लगेगा।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author