साले की पत्नी के प्यार में अंधे जीजा ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक नूंह के गांव जिमरावत का रहने वाला 32 वर्षीय जगदीश बीती रात चोरी चुपके रेवाड़ी के गाँव दुल्हेड़ा स्थित साले महेश के घर के अंदर दाखिल हुआ था. जिसने महिला के कमरे में घुसकर कमरा अंदर से ...

जानकारी के मुताबिक नूंह के गांव जिमरावत का रहने वाला 32 वर्षीय जगदीश बीती रात चोरी चुपके रेवाड़ी के गाँव दुल्हेड़ा स्थित साले महेश के घर के अंदर दाखिल हुआ था. जिसने महिला के कमरे में घुसकर कमरा अंदर से बंद कर लिया और फिर कमरे में सो रही 28 वर्षीय शीतल के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद खुद के सिर में गोली मारकर जगदीश ने ख़ुदकुशी कर ली.

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

महेश ने बताया कि रात करीबन 11 बजे वो बाथरूम करने के लिए उठा था. इसी दौरान अचानक पटाखे की आवाज आई. जिसके बाद एक और पटाखें की आवाज आई. जिसके बाद उसने देखा की जो कमरा खुला था वो अंदर से बंद है. उसने जैसे –तैसे दरवाजा खोला तो देखा कि उसकी पत्नी शीतल और जीजा जगदीश खून से सने हुए पड़े हुए है.

आपको बता दें कि 8 साल पहले महेश ने अपनी बहन पूनम की शादी नुहं निवासी जगदीश के साथ की थी. बहन पूनम और महेश दोनों के दो –दो बच्चे है. करीबन आठ माह पहले बहन पूनम की तबियत खराब होने के चलते महेश ने अपनी पत्नी शीतल को जगदीश के घर घर का कामकाज करने के लिए भेज दिया था. इस दौरान पुनम की मौत हो गई और जगदीश और शीतल में प्यार हो गया.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

दोनों करीबन छह महीने साथ –साथ रहे जिसके बाद करीबन एक माह पहले ही शीतल महेश के घर वापिस आई थी.  और बीती रात ये वारदात हो गई. पुलिस को मौके से देशी कट्टा , तीन खोल और एक जिन्दा कारतूस मिला है. वहीँ पुलिस का कहना है कि ये जाँच का विषय है कि हत्या किन कारणों से की गई.  फिलहाल दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर आगामी कार्रवाई की जा रही है.

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author