रेवाड़ी: लिव-इन-रिलेशनशिप में रहना युवक के लिए साबित हुआ जानलेवा,महिला के पूर्व प्रेमी ने युवक को मारी गोली

मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव जिरोली निवासी मनीष कुमार कुछ समय से प्रिया नाम की महिला के साथ धारूहेड़ा में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहा था. मनीष व प्रिया करीब 15 दिन पहले ही धारूहेड़ा में ...

मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव जिरोली निवासी मनीष कुमार कुछ समय से प्रिया नाम की महिला के साथ धारूहेड़ा में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहा था. मनीष व प्रिया करीब 15 दिन पहले ही धारूहेड़ा में आकर रहने लगे थे. मथुरा के गांव सुनरख का रहने वाला मनोज कुमार शनिवार की रात को मनीष व प्रिया के पास उनके कमरे पर मिलने के लिए आया था.

प्रिया पहले आरोपी मनोज के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती थी. प्रिया ने कुछ समय पहले मनोज को छोड़ दिया था. मनोज को प्रिया के मनीष के साथ रहने पर ऐतराज था. इसी रंजिश में मौका पाकर रात में मनीष की कनपटी पर मनोज ने गोली मार दी और बाइक से फरार हो गया.

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

गोली लगने की सूचना के बाद मनीष के ताऊ का बेटा संतोष मौके पर पहुंचा और उसे रेवाड़ी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, मनीष की हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों ने उसे ICU में रखा हुआ है और उपचार किया जा रहा है.

सूचना के बाद रात को ही धारूहेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. साथ ही पुलिस ने परिजनों के बयान पर रविवार को आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है.

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author