बैंक के अंदर ग्राहक के एक लाख चोरी, सीसीटीवी फूटेज आया सामने

जानकारी के मुताबिक बावल के गांव खेड़ी गांव के रहने वाले नरसिंह बावल स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में एक लाख रुपए जमा कराने के लिए आए थे। लेकिन उस खाते में पैन कार्ड लिंक नहीं था। जिसके कारण ...

जानकारी के मुताबिक बावल के गांव खेड़ी गांव के रहने वाले नरसिंह बावल स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में एक लाख रुपए जमा कराने के लिए आए थे। लेकिन उस खाते में पैन कार्ड लिंक नहीं था। जिसके कारण उस खाते में पैसे जमा नहीं कराए जा सकें। नरसिंह पैसे जमा कराने के लिए पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पहुंचे,  जहां उनके पीछे एक चोर भी पहुंच गया।

लेकिन नरसिंह को इसकी भनक नहीं लगी। जैसे ही नरसिंह डिपॉजिट स्लिप भरने लगे तो चोर पल भर में बैंक के अंदर से कैश लेकर भाग निकला। नरसिंह ने बैग की चेन खुली देखी तो तुरंत बैंक कैशियर से बातचीत की और फिर सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो सामने आया की उसके साथ बैठने वाला शख्स ही पैसे चोरी करके फरार हो गया।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई और इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की धरपकड़ के लिए कोशिश कर रही है।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author