साँसे छीन रही हाइवे की ख़ामी, विदेशी कंपनी के क़ानूनी सलाहकार की मौत

आपको बता दें कि देश में रोजाना सड़क हादसों में काफी लोग अपनी जान गंवाते है. जिन हादसों का कारण जितनी लोगों की लापरवाही होती है उतनी ही सड़क की खामी भी होती है. वहीँ दिल्ली –जयपुर हाइवे की बात ...

आपको बता दें कि देश में रोजाना सड़क हादसों में काफी लोग अपनी जान गंवाते है. जिन हादसों का कारण जितनी लोगों की लापरवाही होती है उतनी ही सड़क की खामी भी होती है. वहीँ दिल्ली –जयपुर हाइवे की बात करें तो यहाँ हाइवे की खामियां की वजह से सड़क हादसे हो रहे है. हाइवे पर जगह –जगह गड्ढे अवैध रूप से बनाये गए कट हादसों का बड़ा कारण रहता है.

सोमवार सुबह दिल्ली के लाजपत नगर के रहने वाले ऋषभ गुलशन कि सड़क हादसे में जो मौत हुई है. उसका कारण भी हाइवे की खामी मानी जा रही है. दिल्ली जयपुर हाइवे पर जयसिंहपुर खेडा के पास जिस जगह ये हादसा हुआ है. वहां पर भारी वाहनों के चलने से हाइवे पर ऊँची –नीची लाइन बन गई थी. जिस जगह आकर ऋषभ की बाइक फिसल गई.

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान

ऋषभ गुलशन 30 सितंबर को 11 दोस्तों के साथ बैकर्स के गुर्प में राजस्थान के उदयपुर गया था. जो सभी काफी महंगी बाइकों पर सवार होकर 2 अक्टूबर को वापिस दिल्ली के लिए निकले थे और हाइवे पर बावल इलाके में ये हादसा हो गया. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है.

NEET Exam 2026: Rewari on high alert; 12 police checkpoints set up; Section 163 imposed.
NEET Exam 2026: रेवाड़ी हाई अलर्ट,12 पुलिस नाके, धारा 163 लागू

लेकिन सवाल ये कि आखिर कब तक हाइवे की मनमानियों के कारण लोगों की जान जाती रहेगी. क्यों हादसों के जिम्मेवार विभागों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया जाता है.

NEET-UG Exam Alert: Exam at 12 centers in Rewari; entry denied if these items are carried.
NEET-UG Exam Alert: रेवाड़ी के 12 केंद्रों पर परीक्षा, ये सामान ले गए तो नहीं मिलेगी एंट्री
About the Author