रेवाड़ी में भी बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत, कहीं घरों में तो कहीं दुकानों में घुसा पानी, सड़क हुए जलमग्न

रेवाड़ी में भी पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण शहर से लेकर गांवों में जलभराव की समस्या का लोगों को सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों पर तो हालात ऐसे है कि लोग घरों में कैद ...

रेवाड़ी में भी पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण शहर से लेकर गांवों में जलभराव की समस्या का लोगों को सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों पर तो हालात ऐसे है कि लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए है. सड़क पर पानी से लबालब है. यहाँ तक कि दुकानों और घरों में भी पानी घूस गया है.

ये तस्वीरें रेवाड़ी शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन और ब्रास मार्किट की की है. जहाँ हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. ऐसा नहीं है कि ये हालात केवल इस वर्ष के है बल्कि हर वर्ष बारिश के दोनों में यहाँ ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है. शासन –प्रशासन हर वर्ष पानी निकासी के प्रबंध करने के दावे करता है. लेकिन वो सभी दावे बारिश के पानी में बह जाते है.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

brass market

दूकानदार कहते है कि पैदल क्या बाइक-स्कूटी लेकर भी यहाँ से निकलना मुश्किल है. क्योंकि सड़क पर पानी के साथ–साथ गहरे गड्ढे है और हादसे हो रहे है. हालात ऐसे हो चुके है कि अब तो लोगों की आस टूटती जा रही है कि कभी इस समस्या से निज़ात मिलेगी या नहीं.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

rain in rewari

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author