पंचायत चुनाव: रेवाड़ी और बावल के एसडीएम ने धारूहेड़ा और बावल के ब्लॉक समिति और पंच के वार्ड किए आरक्षित

 हरियाणा में होने वाले पंचायती चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी है। कल यानि 6 सितम्बर को धारूहेड़ा और बावल के लिए ड्रा की कार्रवाई एसडीएम रेवाड़ी और एसडीएम संजीव कुमार की देखरेख में ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति के ...

 हरियाणा में होने वाले पंचायती चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी है। कल यानि 6 सितम्बर को धारूहेड़ा और बावल के लिए ड्रा की कार्रवाई एसडीएम रेवाड़ी और एसडीएम संजीव कुमार की देखरेख में ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति के लिए पंच और ब्लॉक समिति के ड्रॉ निकाले गए।

धारूहेड़ा के आरक्षित वार्ड

Tree plantation program organized at Lisana Polytechnic under the 'A Tree in Mother's Name' campaign.
Rewari News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लिसाना पॉलीटेक्निक में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

धारूहेड़ा खंड में पंचायत समिति के 22 वार्डों में आरक्षण का निर्धारण किया गया। एसडीएम रेवाड़ी द्वारा आरक्षण का प्रकाशन किया गया। इनमें वार्ड-1 महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड 2 महिला, वार्ड 3 महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड 4 महिला, वार्ड – 5 महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड 6 अनुसूचित जाति की महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड 7 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया।

वार्ड 8 महिला, वार्ड 9 महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड 10 अनुसूचित जाति महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड 11 महिला, वार्ड 12 महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड 13 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 14 अनुसूचित जाति महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड 15 महिला, वार्ड 16 महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड 17 महिला, वार्ड 18 महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड 19 महिला, 20 महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, 21 महिला व 22 महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए आरक्षित किए।

Driving car with a fake number plate; traffic police arrested him.
Rewari News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था कार, ट्रैफिक पुलिस ने किया गिरफ्तार
बावल के आरक्षित वार्ड
SDM Rewari Sidharth Dahiya

बावल विकास खंड की 73 ग्राम पंचायत और 22 ब्लॉक समिति के आरक्षण के ड्रॉ निकाले गए हैं। ब्लॉक समिति के वार्ड 1 पुरुष, 2 महिला, 3 पुरुष, वार्ड 4 अनुसूचित जाति पुरुष, 5 अनुसूचित महिला, 6 महिला, 7 पुरुष, 8 महिला, 9 में पुरुष उम्मीदवार ब्लॉक समिति के चुनाव लड़ सकेंगे।

उन्होंने कहा वार्ड 10 में महिलाएं, 11 अनुसूचित पुरुष, 12 में अनुसूचित महिला, 13 में पुरुष, 14 में महिला, 15 में अनुसूचित जाति पुरुष, 16 पुरुष, 17 महिलाओं के लिए रिजर्व किया है। 18 से पुरुष, 19 वार्ड से महिला, 20 वार्ड से पुरुष, 21 से महिलाएं एवं वार्ड 22 से पुरुष उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे। उन्होंने कहा 73 ग्राम पंचायतों के अनुसूचित जाति के पंच के लिए भी ड्रा निकाले गए हैं। इस मौके पर नायब तहसीलदार रवि कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Beware of cyber fraud being committed in the name of SIR: Rewari SP Hemendra Kumar Meena issues an advisory.
SIR के नाम पर हो रही साइबर ठगी से रहें सावधान: रेवाड़ी SP हेमेंद्र कुमार मीणा ने जारी की एडवाइजरी

About the Author