सरकार ने प्रापर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर उपलब्ध कराया ‘तत्काल समाधान’ का विकल्प

हरियाणा सरकार ने सुशासन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आमजन की सुविधा के लिए हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय के प्रॉपर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) पोर्टल पर ‘तत्काल समाधान’ का विकल्प उपलब्ध कराया है ताकि आमजन को नो ड्यूज सर्टिफिकेट ...

हरियाणा सरकार ने सुशासन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आमजन की सुविधा के लिए हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय के प्रॉपर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) पोर्टल पर ‘तत्काल समाधान’ का विकल्प उपलब्ध कराया है ताकि आमजन को नो ड्यूज सर्टिफिकेट व अपने ऑब्जेक्शन से संबंधित समाधान के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

जिला नगर योजनाकार भारत भूषण गोगिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आमजन अपनी प्रॉपर्टी से संबंधित डाटा में विसंगतियों को दूर करने लिए प्रति प्रॉपर्टी 5 हजार रुपए का भुगतान कर ‘तत्काल समाधान’ विकल्प का प्रयोग कर सकता है।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

उन्होंने बताया कि तत्काल समाधान विकल्प के माध्यम से आमजन अपनी प्रॉपर्टी में नाम, पता, मोबाइल नंबर, अनाधिकृत से अधिकृत स्टेटस, कैटेगरी बदलवाने के साथ-साथ प्रॉपर्टी ड्यूट व साइज अपडेट करा सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय पंचकूला व नगर परिषद रेवाड़ी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author