CWG में पदक विजेताओं को हरियाणा सरकार देगी 25 करोड़ की नकद राशी के साथ-साथ सरकारी नौकरी

CWG 2022 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया है. देश को कुल 55 मेडल हासिल हुए हैं. जिनमे हरियाणा को 20 मेडल मिले है.हरियाणा के 43 खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था.अब हरियाणा सरकार इन पदक ...

CWG 2022 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया है. देश को कुल 55 मेडल हासिल हुए हैं. जिनमे हरियाणा को 20 मेडल मिले है.हरियाणा के 43 खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था.अब हरियाणा सरकार इन पदक विजेता खिलाड़ियों को 16 अगस्त को गुरुग्राम में सम्मनित करेंगी. इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर खिलाड़ियों को 25 करोड़ रुपये की नकद राशि के इनाम के साथ-साथ सरकारी नौकरी का ऑफर लेटर भी देंगे. यह कार्यक्रम गुरुग्राम के सेक्टर- 44 स्थित ऐपेरेल हाउस किया जाएगा.

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

जानकारी के लिए बता दे कि इस बार देश को कुल 55 मेडल हासिल हुए हैं, जिसमें 18 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रांज मेडल शामिल हैं. जिनमे हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुल 20 मेडल जीते है. हरियाणा से 43 खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था, इनमें से 17 खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है. इसके अलावा, तीन मेडल जीतने में हरियाणा के खिलाड़ियों ने टीम का हिस्सा बनकर सहयोग किया.

खेल निदेशक पंकज नैन ने बताया कि प्रदेश सरकार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक के लिए डेढ़ करोड़, रजत पदक के लिए 75 लाख और कांस्य पदक के लिए 50 लाख रुपये देगी. साथ ही चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 15-15 लाख और राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को साढ़े सात लाख रुपये दिए जाएंगे. इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में महिला हॉकी टीम में भी हरियाणा की 8 महिलाओं ने हिस्सा लिया था, जबकि पुरुष हॉकी में हरियाणा के दो खिलाड़ी शामिल रहे थे.

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author