Home हरियाणा कल दोपहर 12 बजे से बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

कल दोपहर 12 बजे से बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

2
0

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा का तोहफा देने का निर्णय लिया है ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर उन्हें राखी बांध सकें।

 

डीसी ने बताया कि महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा 10 अगस्त, 2022 को दोपहर 12 बजे से मिलनी आरम्भ होगी जो 11 अगस्त, 2022 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। महिलाओं को यह सुविधा हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण व स्टैंडर्ड बसों में दी जाएगी।